ट्विटर की सीईओ बनीं Linda Yaccarino, तो कितने करोड़ का होगा सैलरी पैकेज? जानिए
Linda Yaccarino ट्विटर की सीईओ बन सकती हैं। उनका पैकेज पराग अग्रवाल से ज्यादा रहने की उम्मीद है।

ट्विटर में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा, जहां जल्द ही कंपनी को नया सीईओ मिल जाएगा। वैसे अभी किसी के नाम की घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन एनबीसी यूनिवर्सल की एडवरटाइजिंग हेड लिंडा याकारिनो का नाम इस रेस में सबसे आगे है। तब से लोग उनके बारे में इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं।
लिंडा याकारिनो को काफी अच्छा अनुभव है। ऐसे में लोग ये सोच रहे कि आखिर उनको एलन मस्क कितनी सैलरी देंगे? वैसे इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है, लेकिन माना जा रहा उनका पैकेज पूर्व सीईओ से ज्यादा ही होगा।
कितना था पराग अग्रवाल का पैकेज?
पिछले साल तक भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ थे। उनकी बेस सैलरी 1 मिलियन डॉलर थी, जो भारत के हिसाब से 8 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी। इसके अलावा वो कंपनी के बोनस प्लान का भी हिस्सा थे। इसके तहत टारगेट बोनस से उन्हें उनकी सैलरी का 150 परसेंट देने का वादा कंपनी ने किया था।
जैक डोर्सी ने कितनी सैलरी ली?
पराग से पहले ये पद जैक डोर्सी के पास था। उन्होंने कंपनी से ज्यादा सैलरी नहीं ली थी। 2018 में उन्हें सिर्फ 1.40 डॉलर की सैलरी का भुगतान किया गया था। भारत के हिसाब से ये राशि 115 करोड़ रुपये के आसपास होगी। 2015, 2016 और 2017 में तो उन्होंने कंपनी से कुछ भी नहीं लिया था।
मस्क ने क्या कहा?
इस संबंध में शुक्रवार को मस्क ने ट्वीट कर लिखा कि मैं ये घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं कि मैंने X/Twitter के लिए एक नया सीईओ खोज लिया है। वो 6 हफ्ते में काम शुरू करेंगी। मेरी भूमिका एक्जीक्यूटिव चेयर और सीटीओ, उत्पाद, सॉफ्टवेयर और सिसोप्स की देखरेख करने में बदल जाएगी।
बड़ी संख्या में निकाले गए हैं कर्मचारी
ट्विटर खरीदते ही मस्क ने छंटनी की तलवार चलाई थी। जिसके तहत 50 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी हो गई। भारत में भी 200 से ज्यादा कर्मचारी निकाले गए थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications