Idea ने अपने प्लान में किया बदलाव, अब मिलेगा पहले से ज्यादा डेटा और...

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की वजह से टेलिकॉम सेक्टर में जारी प्राइस और डेटा वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जियो के चलते बाकी की टेलिकॉम कंपनियों को लगातार अपने प्लान्स में बदलाव करन पड़ा रहा है।जियो का असर आइडिया पर भी पड़ा है। आइडिया ने अपने पोस्टपेड प्लान्स में बदलाव किया है। आइडिया ने अपने निरवाना पोस्टपेड प्लान्स में आने वाले सभी 8 प्लान्स को अपडेट कर दिया है। अब आपको इन प्लान्स में पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा।

आइडिया के पोस्टपेड प्लान में बदलाव

आइडिया के पोस्टपेड प्लान में बदलाव

आइडिया ने अपने सभी निरवाना प्लान्स में बदलाव किया है। आइडिया ने 389, 1299, 1699, 1999 और 2999 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान्स को अपटेड करते हुए इसमें पहले से ज्यादा ऑफर और डेटा का फायदा दिया है। नए प्सान्स के तहत आपको 389 रुपए वाले प्लान्स में अब अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ रोमिंग और 20 जीबी डेटा मिलेगा, यानी पहले से 10जीबी डेटा ज्यादा।

 पहले से ज्यादा डेटा और कई फायदे

पहले से ज्यादा डेटा और कई फायदे

वहीं आइडिया के 1299 रुपए वाले प्लान में आपको अब 85 जीबी के बजाए 100 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोमिंग, इनकमिंग कॉल्स जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। जबकि 1699 रुपए वाले प्लान में आपको अब 110 जीबी डेटा के बदले 150 जीबी डेटा मिलेगा।

 डेटा के साथ और भी ऑफर्स

डेटा के साथ और भी ऑफर्स

वहीं आइडिया के 1999 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान में आपको अब 200 जीबी डेटा मिलेगा, जबकि आपको पहले 123 जीबी डेटा मिल रहा था। वहीं 2999 रुपए वाले प्लान में आपको 300 जीबी डेटा मिलेगा, जो कि पहले आपको 220 जीबी डाटा मिलता था। यानि जियो के चक्कर में कंपनी को अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए पहले से ज्यादा डेटा और ऑफर्स देने पड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+