जियो, एयरटेल से टक्कर को आइडिया ने दिया तगड़ा ऑफर

रिलायंय जियो, एयरटेल और एयरसेल से मुकाबले को देखते हुए आइडिया वाइस कॉलिंग के लिए नया ऑफर दिया है।

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेलुलर ने वाइस कॉलिंग में अपने ग्राहकों को दो बड़े ऑफर दिए हैं। आइडिया ने ग्रहकों को 148 और 348 के पैक में अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग दी है।

mobile

पहले रिलायंस जियो और उसके बाद एयरटेल के अनलिमिटेड कॉलिंग के ऑफर देने के बाद अब आइडिया ने भी अपने नए प्लान का ऐलान किया है। 148 और 348 रुपए के ये पैक ग्राहकों को देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देंगे।

148 रुपए के प्लान की बात करें तो आइडिया के प्रीपेड ग्राहकों को इसके जरिये देशभर में किसी भी आइडिया टू आइडिया नेटवर्क पर मुफ्त अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

148 रुपए के प्लान में 4G हैंडसेट वाले ग्राहकों को 300 एमबी और अन्य को 50 एमबी डाटा मिलेगा। ये पैक की वैधता एक महीने (28 दिन) के लिए होगा।

आइडिया ने दूसरा प्लान 348 रुपए में दिया है। 348 के प्लान में आइडिया ग्राहक पूरे भारत में में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड मुफ्त लोकल-एसटीडी वॉयस कॉल कर सकेंगे।

डाटा की बात करें तो 4G हैंडसेट वाले ग्राहकों को इसके अंतर्गत 1 जीबी जबकि अन्य ग्राहकों को 50 एमबी डाटा मुहैया कराया जाएगा। इस पैक की वैधता भी 28 दिनों के लिए ही होगी।

गुरूवार को ही एयरटेल ने भी 149 और 349 रुपये में मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग के दो ऑफर पेश किए हैं। आइडिया के 148 और 348 के ऑफर को एयरटेल से टक्कर की तरह देखा जा रहा है। रिलायंस जियो के कई सस्ते ऑफर देने के टेलीकॉम कंपनियों में कड़ा मुकाबला देखा जा रहा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+