Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आइडिया ने लॉन्च किया रिलायंस जियो से भी सस्ता प्लान, सिर्फ 348 में 499 का मिलेगा फायदा

जो फायदे रिलायंस जियो के 499 वाले प्लान में मिल रहे हैं, वह सारे फायदे आइडिया अपने 348 रुपए के प्लान में ही दे रहा है। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए यह प्लान लाया गया है।

नई दिल्ली। जहां एक ओर रिलायंस जियो के मुफ्त ऑफर से शुरू हुए प्राइस वॉर के चलते भारती एयरटेल और वोडाफोन जैसी दिग्गज कंपनियों ने अनलिमिटेड कॉल के ऑफर निकाले थे, वहीं अब आइडिया भी इस रेस में कूद पड़ी है। आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक फ्री डेटा प्लान की घोषणा की है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो के मुफ्त ऑफर की वजह से हर दिन करीब 5 लाख लोग रिलायंस जियो से जुड़ रहे हैं, वहीं वोडाफोन और एयरटेल पहले ही अनलिमिटेड प्लान निकाल चुके हैं। ऐसे में कंपनी अपने ग्राहकों को खोना नहीं चाहती है और उनके लिए आइडिया ने यह खास ऑफर निकाला है।

idea आइडिया ने लॉन्च किया रिलायंस जियो से भी सस्ता प्लान, सिर्फ 348 में 499 का मिलेगा फायदा
ये भी पढ़ें- Amazon ही नहीं और भी ई-कॉमर्स कंपनियां कर रही हैं तिरंगे का अपमान

क्या है ऑफर?
आइडिया के ऑफर के तहत सिर्फ 348 रुपए से रिचार्ज करने पर ही आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा आपको 1 जीबी का इंटरनेट डेटा भी दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए एक शर्त यह है कि आपके पास 4जी मोबाइल होना चाहिए। वहीं अगर आपके पास 4जी मोबाइल नहीं है और आप कोई नया 4जी मोबाइल खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस ऑफर के तहत और भी फायदा मिलेगा। अगर आप कोई नया 4जी मोबाइल फोन खरीद रहे हैं तो आपको सभी फायदों के अलावा 3 जीबी का अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा यानी नए मोबाइल में आइ़डिया की सिम इस्तेमाल करने पर आपको कुल 4 जीबी का 4जी इंटरनेट डेटा मिलेगा। कंपनी के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। कंपनी के इस ऑफर के तहत आप पूरे साल में अधिकतम 13 बार रिचार्ज करा सकते हैं। यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। आपको बता दें कि ये फायदे रिलायंस जियो के 499 रुपए के प्लान में मिल रहे हैं, जिसे आइडिया सिर्फ 348 रुपए में दे रहा है।
ये भी पढ़ें- लापरवाही या चालाकी: भारतीय रिजर्व बैंक को भी नहीं पता, नोटबंदी के बाद 11 दिन में छापे कितने नोट पोस्टपेड ग्राहकों के लिए ये है ऑफर
कंपनी ने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए दो अनलिमिटेड प्लान शुरू किए हैं। पहला प्लान है 499 रुपए का जिसके तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 3 जीबी का 4जी डेटा मिलेगा। अगर आपका मोबाइल 3जी है तो आपको अनलिमिटेड कॉलिंग तो मिलेगी, लेकिन डेटा सिर्फ 1 जीबी का मिलेगा। इसके अलावा दूसरा प्लान है 999 रुपए का, जिसके तहत अनलिमिटेड लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉल्स मिलेंगी। इसके अलावा अगर आपको मोबाइल 4जी है तो आपको 8 जीबी का इंटरनेट डेटा मिलेगा और अगर 3जी है तो आपको 5 जीबी का इंटरनेट डेटा मिलेगा। कंपनी के ऑफर के तहत नया 4जी मोबाइल लेने वालों को 3 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इसका मतलब है कि नए 4जी मोबाइल वाले ग्राहकों को 499 के प्लान में कुल 6 जीबी इंटरनेट और 999 रुपए के प्लान में कुल 11 जीबी का इंटरनेट मिलेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+