आइडिया : 1 रुपए में अनलिमिटेड 4जी डेटा, इसमें भी है एक लोचा

नई दिल्ली। जहां एक ओर रिलायंस जियो 31 दिसंबर तक सब कुछ मुफ्त में मुहैया करा रहा है, वहीं इस ऑफर से अन्य टेलिकॉम कंपनियों के बीच भी अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए एक प्राइस वॉर शुरू हो गई है। इस प्राइस वॉर का फायदा भी ग्राहकों को खूब हो रहा है।

अब तक रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल, एयरटेल और वोडाफोन अपने खास प्लान बाजार में उतार चुके हैं। इसी क्रम में अब आइडिया ने भी अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।

1 रुपए में अनलिमिटेड 4जी

1 रुपए में अनलिमिटेड 4जी

रिलायंस जियो ने खुद को 4जी नेटवर्क पर लॉन्च किया है और यह पूरी तरह से 4जी नेटवर्क है, जो 2जी और 3जी पर नहीं चलेगा। ऐसी स्थिति में अपने 4जी इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए आइडिया एक रुपए में 4जी डेटा की स्कीम लेकर आया है।

आइडिया के ऑफर के तहत महज एक रुपए में आपको अनलिमिटेड 4जी डेटा मिलेगा। यानी खर्च सिर्फ एक रुपए और एक्सपीरिएंस मिलेगा 4जी डेटा का।

वैलिडिटी के साथ है पंगा

वैलिडिटी के साथ है पंगा

इस ऑफर को लॉन्च तो किया गया है महज एक रुपए में अनलिमिटेड डेटा देने की बात कह कर, लेकिन इसके पीछे एक बहुत बड़ा लोचा है, जो इसकी वैलिडिटी के साथ जुड़ा हुआ है।

आपको जानकर थोड़ा बुरा लग सकता है कि यह ऑफर महज एक घंटे के लिए वैध होगा। यानी, उस एक घंटे के अंदर आप जितना चाहें उतना 4जी डेटा का इस्तेमाल कर लें।

सिर्फ मौजूदा 4जी ग्राहकों के लिए

सिर्फ मौजूदा 4जी ग्राहकों के लिए

यह ऑफर सिर्फ आइडिया के मौजूदा ग्राहकों के लिए है। इतना ही नहीं, यह सिर्फ 4जी के लिए है, जैसा की नाम से भी पता चलता है कि इस ऑफर के तहत 4जी डेटा मुहैया कराया जाएगा। मतलब 2जी और 3जी यूजर्स इस ऑफर का फायदा नहीं उठा सकेंगे।

वहीं दूसरी ओर, आइडिया का 4जी नेटवर्क बहुत ही कम जगहों पर है और इसे इस्तेमाल करने वाले भी काफी कम हैं, यह ऑफर काफी कम लोगों के काम का है।

कैसे उठाएं ऑफर का फायदा

कैसे उठाएं ऑफर का फायदा

अगर इस प्लान के लोचे जानने के बाद भी आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 411 पर फोन करना होगा और फिर वहां बताए गए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना होगा।

411 पर फोन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका फोन 4जी हो और आपकी सिम 4जी को सपोर्ट करती हो। साथ ही, अपने अकाउंट में 1 रुपए का बैलेंस जरूर रखें। ऑफर एक्टिवेट होते ही आपके खाते से एक रुपए कट जाएंगे।

निष्कर्ष

निष्कर्ष

आइडिया के इस ऑफर का निष्कर्ष यह निकलता है कि यह ऑफर ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए तो बिल्कुल भी नहीं है। यह ऑफर सिर्फ चर्चा में आने के लिए और किसी दूसरे नेटवर्क में जाने से अपने ग्राहकों को रोकने की एक नाकाम कोशिश लगती है।

महज एक घंटे में आखिर कोई शख्स कितना डेटा इस्तेमाल कर लेगा? वहीं दूसरी ओर, आइडिया का नेटवर्क बहुत ही कम जगहों पर है, ऊपर से इसके 4जी ग्राहक भी काफी कम हैं। ऐसे में यह ऑफर नाम मात्र पैसे में मिल रहा है और नाम मात्र की सुविधाएं दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+