जियो को टक्कर देने Idea ला रहा है सस्ता स्मार्टफोन,कीमत मात्र 2500 रु.

आइडिया सस्‍ता हैंडसेट लाने की तैयारी में है। इसके लिए आइडिया सेल्यूलर ने मोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरर्स के साथ सस्‍ता फोन बनाने की दिशा में बातचीत शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। हाल ही में रिलायंस ने जियोफोन लॉच किया। महज 1500 रुपए की कीमत रिलायंस ने स्मार्टफोन लॉच कर मोबाइल हैंडसेट कंपनियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। जियो के हैंडसेट के बाद अब भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी आइडिया भी सस्ता मोबाइल हैंडसेट लाने की तैयारी में है।

 Idea Cellular to launch Rs 2,500 handset to take on Reliance Jio 4G feature phone? Here are details

आइडिया सस्‍ता हैंडसेट लाने की तैयारी में है। इसके लिए आइडिया सेल्यूलर ने मोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरर्स के साथ सस्‍ता फोन बनाने की दिशा में बातचीत शुरू कर दी है। कंपनी मोबाइल निर्माता कंपनियों के साथ काम कर रही है। जल्द इस फोन को लेकर कंपनी आधिकारिक घोषणा कर इसके फीचर्स का खुलासा करेगी।

आइडिया के प्रबंध निदेशक हिमांशु कपानिया ने जानकारी दी कि अभी मोबाइल हैंडसैट की कीमत कम करने की दिशा में काम जारी है। माना जा रहा है कि इस हैंडसैट की कीमत 2500 रुपए तक हो सकती है। हालांकि आइडिया जियो की तरह फोन पर कोई सब्सिडी नहीं देगी।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में धमाका करते हुए जियोफोन लॉच किया। जियोफोन की कीमत 0 रुपए रखी गई है। यानी ये फोन फ्री में दिया जाएगा। इस फोन के लिए लोगों को 1500 रुपए जमा करने होंगे, जिसपर उन्हें फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। वहीं तीन साल बाद फोन लौटाने पर वह यह राशि भी यूजर को लौटा देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+