सिर्फ 6 लाख में घर ले आइए एसयूवी, Hyundai Exter Micro SUV लॉन्च, जानें शानदार फीचर्स

Hyundai Exter Micro SUV Launch: कार खरीदारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने मच अवेटेड हुंडई एक्सटर माइक्रो एसयूवी (Hyundai Exter micro-SUV) को लॉन्च किया है। इस कार को लोग किफायती रेट पर खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 6 लाख रुपये रखी गई है।

हुंडई मोटर को कार के इस मॉडल से काफी उम्मीदें हैं। इसकी सीधी टक्कर टाटा पंच और सिट्रोएन सी3 से होगा। हालांकि, कार खरीदारों के बीच अच्छी खबर ये है कि हुंडई की कार किफायती रेट पर मिल रही है। इसका रेट 6 लाख रुपये रखे जाने से अधिकतर ग्राहक खरीद सकते हैं।

6 लाख में घर ले आइए एसयूवी, Hyundai Exter Micro SUV लॉन्च

हुंडई ने कहा हमें उम्मीद है कि यह मॉडल भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रियता हासिल करेगा। इस कार की ऐसी कई खासियत है कि लोगों को जानना चाहिए। इसकी कीमत कितने से शुरू होकर कहां तक जाती है। माइलेज कितनी है। कलर का क्या वैरिएंट है। ऐसी बहुत कुछ जानने की जरूरत है।

6 रेंज में है कीमत

हुंडई ने एक्सटर माइक्रो-एसयूवी को 5 ट्रिम लेवल्स- EX, S, SX SX(O) और SX(O) के तहत लॉन्च किया है। Hyundai Exter SUV की कीमतें EX ट्रिम लेवल के लिए 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं और 9.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।

कलर के कई वैरिएंट शामिल

इसके अतिरिक्त हुंडई ने भारत में एक्सटर एसयूवी के ऑटोमैटिक और सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च किए हैं। इन वेरिएंट को 7.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 8.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है। इसमें स्पेशल डिजाइन भी शामिल है।

20 किलोमीटर की माइलेज

हुंडई के मुताबिक मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस एक्सटर एसयूवी का पेट्रोल वेरिएंट 19.4 किमी प्रति लीटर की मैलेज देता है, जबकि एएमटी वेरिएंट 19.2 किमी प्रति लीटर की माइलेज दे सकता है।

यह भी पढ़ें- Noida News: बिना हेलमेट के कार चलाने पर भेजा 1 हजार रुपये का चालान, महिला के उड़े होश, जानें पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+