Noida News: बिना हेलमेट के कार चलाने पर भेजा 1 हजार रुपये का चालान, महिला के उड़े होश, जानें पूरा मामला
Challan Driving Car Without Helmet: नोएडा के होशियारपुर इलाके में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बिना हेलमेंट के कार चलाने पर एक महिला को एक हजार रुपये का चालाना भेजा है। गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने एक महिला को बिना हेलमेट के कार चलाने पर चालान जारी किया है।
चालान का मैसेज देखते ही महिला के होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि मेरे पास कार है, जो मेरे नाम से रजिस्टर्ड है। मेरे नाम पर कोई बाइक पंजीकृत नहीं है।

यह घटना शुक्रवार यानी 7 जुलाई को सामने आई। जब उनके मोबाइल पर मैसेज आया और ई-चालान जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि महिला ने 27 जून को बिना हेलमेट के कार चलाई थी। कार मालिक और ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 में रहने वाली एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका शैलजा चौधरी ने बताया कि मेरे पास 7 जुलाई की शाम को मैसेज आया।
उस वक्त हम अपने घर के कामों में व्यस्त थी। मुझे अपने मोबाइल फोन पर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक मैसेज मिला। शुरू में मैंने सोचा कि मेरे घर आए किसी रिश्तेदार ने मेरी कार चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन किया होगा। हालांकि, जब मैंने मैसेज खोला तो चालान के साथ जुड़ी एक बाइक की तस्वीर और 27 जून को सुबह 8.29 बजे बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के लिए मेरी कार का पंजीकरण नंबर दर्ज था। इसे देखकर मैं हैरान रह गईं।
शैलजा चौधरी ने कहा कि 27 जून को वह होशियारपुर में गाड़ी नहीं चला रही थी। उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई बाइक नहीं है। मेरे नाम पर केवल हुंडई आई20 की कार रजिस्टर्ड है। उन्होंने कहा कि यह यातायात पुलिस की पूरी गलती है, उन्हें जारी चालान को रद्द कर देना चाहिए।
इस बीच यातायात पुलिस उपायुक्त प्रीति यादव ने कहा कि एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस) स्वचालित रूप से वाहन के पंजीकरण नंबर को पढ़ लेती है, लेकिन कभी-कभी, सिस्टम पंजीकरण संख्या को गलत तरीके से पढ़ सकती है।
प्रीति यादव ने कहा कि अगर वाहन मालिक ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करता है, तो गलत पाए जाने पर वे चालान रद्द कर देते हैं। शिकायतकर्ता सीधे हमारे कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या ईमेल के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO पद से हटाई गईं रितु महेश्वरी, IAS रवि कुमार एनजी को मिली जिम्मेदारी












Click it and Unblock the Notifications