Infosys के शेयर हुए धड़ाम, 8% गिरे दाम, जानिए क्या है वजह

Infosys Share Fell: शेयर बाजार में आज तकरीबन एक फीसदी यान 666 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। वहीं इंफोसिस के शेयर में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। इंफोसिस के शेयर में आज शुरुआती ट्रेड में तकरीबन 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

दरअसल कंपनी ने अपने रेवेन्यू ग्रोथ को इस पूरे साल के लिए आधा कर दिया है, जिसकी वजह से कंपनी के शेयर मेंगिरावट देखने को मिल रहा है। कंपनी के पहली तिमाही के जो नतीजे सामने आए हैं उसमे मुनाफा घटा है, जिसकी वजह से निवेशक इसमे भारी बिकवाली कर रहे हैं।

infosys

इससे पहले अप्रैल माह में भी कंपनी के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली थी। जिसकी वजह से कंपनी निफ्टी 50 से बाहर हो गई थी। 17 अप्रैल के बाद दूसरी बार कंपनी के शेयर में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

इंफोसिस के चीफ एग्जेक्युटिव सलिल पारेख ने बताया कि ग्राहकों की ओर से महत्वपूर्ण फैसले लेने में हो रही देरी की वजह से राजस्व का निर्धारण करने में दिक्कत हो रही है, जिसकी वजह से शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

इसके अलावा मौजूदा वैश्विक महंगाई का दबाव और संभावित मंदी के डर की वजह से भी बाजार में शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलिप कैपिटल की ओर से कहा गया है कि इंफोसिस के गाइडेंस में कटौती इसके मैक्रो माहौल को दर्शा रही है, आने वाले समय में सेवाओं में खर्च में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलिप कैपिटल की ओर से शेयर में खरीद के सुझाव को तटस्थ किया गया है और 1390 के मूल्य पर खरीदने की सलाह दी गई है।

भारत में आईठी कंपनियों की सेवा में मांग में गिरावट एक बड़ा मुद्दा पिछले कुछ समय से बना हुआ है। टाटा कंस्ल्टेंसी की ओर से जारी की गई चेतावनी इसकी पुष्टि करती है। इंफोसिस के अलावा विप्रो, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस के शेयर में भी तकरीबन एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+