Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PAN Aadhaar Link: डेडलाइन से पहले पैन को आधार से लिंक करने के लिए फॉलो करें ये तीन सिंपल स्टेप्स

पैन को आधार से लिंक करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2023 है। ऐसा नहीं करने वालों का पैन कार्ड 1 अप्रैल, 2023 से निष्क्रिय हो जाएगा। खबर में बताए गए सिंपल स्टेप फॉलो करके आसानी से मैसेज के जरिए पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं।

link pan card with aadhaar

PAN Card-Aadhaar Linking: आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की समय सीमा समाप्त होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है, तो तत्काल करा लें, क्योंकि 31 मार्च 2023 तक पैन को लिंक नहीं करने पर यह निष्क्रिय हो जाएगा, जोकि आपके लिए एक नई समस्या का कारण बन सकता है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की ओर से भी सभी करदाताओं को लास्ट डेट तक पैन को अपने आधार से जोड़ने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने वालों का पैन कार्ड 1 अप्रैल, 2023 से पैन निष्क्रिय हो जाएगा।

मार्केट में नहीं कर पाएंगे निवेश
सेबी (SEBI) ने भी निवेशकों को प्रतिभूति बाजार (Securities Market) में लेन-देन जारी रखने के लिए इस महीने के अंत तक अपने पैन को अपने आधार से जोड़ने का निर्देश दिया है। सेबी ने सभी निवेशकों से कहा कि वे प्रतिभूति बाजार में लगातार और सुचारू लेनदेन के लिए मार्च के अंत तक अपने पैन को आधार संख्या से जोड़ लें। सेबी ने कहा कि, अगर निवेशक ऐसा करने में असफल रहते हैं तो एक अप्रैल, 2023 से वह मार्केट में निवेश नहीं कर पाएंगे।

लेनदेन पर भी लग सकता है प्रतिबंध
वहीं दूसरी ओर सीबीडीटी द्वारा मार्च 2022 में जारी एक परिपत्र के अनुसार, आयकर अधिनियम प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनिवार्य बनाता है, जिसे 1 जुलाई, 2017 को पैन आवंटित किया गया है, वह अपना आधार नंबर सूचित करे ताकि आधार और पैन को जोड़ा जा सके। यह 31 मार्च, 2023 को या उससे पहले किया जाना आवश्यक है, जिसके विफल होने पर पैन निष्क्रिय हो जाएगा। वहीं सेबी ने कहा कि इसका अनुपालन नहीं करने पर प्रतिभूतियों और अन्य लेनदेन पर प्रतिबंध लग सकता है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आपको कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है, हम आपको तीन सिंपल स्टेप्स बता रहें हैं, जिन्हें फॉलो करके आसानी से पैन को आधार कार्ड से लिंक किया जा सकता है।

SMS के जरिए पैन-आधार कार्ड को करें लिंक

  • सबसे पहले UIDPAN प्रारूप में एक संदेश लिखें, जो इस प्रकार है- UIDPAN (स्पेस), 12 अंकों का आधार नंबर (स्पेस), 10 अंकों का पैन नंबर।
  • इसके बाद ध्यान रखें कि SMS केवल आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर से ही 567678 या 56161 नंबर पर भेजना है।
  • अब आपके पैन और आधार कार्ड के लिंक होने के बाद आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज प्राप्त होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+