Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड, 2.5 करोड़ किसानों को मिलेगा KCC का लाभ, जानिए कैसे बनवाएं और कैसे उठाएं फायदा?

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने कोरोना लॉकडाउन के बीच 20 लाख करोड़ के महापैकेज का ऐलान किया। इस आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पैकेज के दूसरे किस्त की घोषणा की, जिसमें किसानों के लिए खास स्कीम पेश किया। वित्त मंत्री ने इस पैकेज के तहत देश के अन्नदाताओं के लिए 2.5 करोड़ किसानों को आने वाले दिनों में क्रेडिट कार्ड मुहैया कराने की घोषणा की। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को 2 लाख करोड़ रुपए तक की राशि जारी की जाएगी। आइए जानें किसान कार्ड के बारे में विस्तार से...

Recommended Video

    Nirmala Sitharaman: kisan credit card; 2.5 करोड़ किसानों को मिलेगी मदद | वनइंडिया हिंदी
    क्या है किसान क्रेडिट कार्ड

    क्या है किसान क्रेडिट कार्ड

    किसान क्रेडिट कार्ड केंद्र सरकार की कल्याणाकारी योजना है, जिसे साल 1998 में शुरू किया गया था। इस स्कीम के तहत किसानों को उनकी जरूरत के मुताबिक आसानी से लोन मुहैया कराया जाता है। इस किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत नाबार्ड और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मिलकर की थी। वर्तामन में देश के 6.92 करोड़ किसानों के पास किसान कार्ड है। आपको बता दें कि इस किसान कार्ड के जरिए किसानों को एक डेबिट कार्ड दिया जाता है, जिसकी मदद से वो अपनी जरूरत के मुताबिक अपने खाते से पैसे निकाल सकते हैं। वहीं बचे पैसे पर उन्हें ब्याज भी मिलता है। मोदी सरकार देश के 2 लाख किसानों को ये क्रेडिट कार्ड मुहैया कराएगी।

     सस्ती दर पर मिलता है लोन

    सस्ती दर पर मिलता है लोन

    इस किसान कार्ड के जरिए किसानों को आसानी से सस्ती दरों पर लोन मिलता है। KCC कार्ड के जरिए किसान 5 साल में 3 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। इस लोन पर 4 फीसदी की दर से ब्याज देना पड़ता है। इस कार्ड की वैधता 5 सालों की होती है। मोदी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड को पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के साथ जोड़ा है।

     14 दिनों में बनेगा कार्ड

    14 दिनों में बनेगा कार्ड

    इस कार्ड के लिए आवेदन करने के 14 दिनों के भीतर की किसानों को कार्ड इशू किया जाता है। आपको बता दें कि किसानों को लोन की रकम पर सरकार 2 फीसदी की सब्सिडी देती है और यह लोन 7 फीसदी पर पहुंचता है। वहीं अगर किसान वक्त पर लोन लौटा देता है तो उसे 3 फीसदी की और सब्सिडी मिलती है। इस तरह के किसान मात्र 4 फीसदी पर अपने खेती के लिए लोन ले सकते हैं।

    ऐसे करें किसान क्रेडिट के लिए अप्लाई

    ऐसे करें किसान क्रेडिट के लिए अप्लाई

    किसान इस KCC कतार्ड के लिए बहुत आसानी से एप्लाई कर सकते हैं। आप https://pmkisan.gov.in/ या फिर www.argicoop.gov.in पर जाकर वहां किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इस फॉर्म में सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। इस फॉर्म में आपको अपनी जमीन के दस्तावेज, फसल की डिटेल समेत कई जानकारी भरनी होगी। ये बी सत्यापित करना होगा कि आपने कोई दूसरा कार्ड न बनवा रखा हो। इसके साथ ही आप किसी भी को-ऑपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+