Jan Aushadhi Kendra: कैसे मिलती है जन औषधि केंद्र की फ्रेंचाइजी, जानिए पूरी प्रक्रिया
Jan Aushadhi Kendra: गरीब परिवार में अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसके लिए महंगी दवाएं किसी आपदा से कम नहीं होती हैं। लोगों की इसी समस्या का समाधान करने के लिए केंद्र सरकार ने जन औषधि केंद्र की शुरुआत की, जहां पर जेनेरिक दवाओं की बिक्री की जाती है।
पीएम मोदी ने आज लाल किले पर अपने भाषण के दौरान भी इसका जिक्र किया। फिलहाल देश में 10 हजार जन औषधि केंद्र हैं। लेकिन आज पीएम ने देश को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि इसकी संख्या को 25 हजार किया जाएगा।

ऐसे में अगर आप भी केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही इस योजना में हिस्सा लेना चाहते हैं और जन औषधि केंद्र खोलकर ना सिर्फ लोगों की सेवा बल्कि एक आय का श्रोत हासिल करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा अवसर है। इस लेख के जरिए हम आपको जन औषधि केंद्र कैसे खोले इसकी पूरी जानकारी देंगे।
इन चीजों का होना जरूरी
जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आपके पास कम से कम 120 स्क्वॉयर फीट की दुकान, एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट, जरूरी निवेश की राशि का होना जरूरी है। आपको अपनी दुकान की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करना होता है। इसके बाद अपने राज्य की एफडीए से आपको ड्रग लाइसेंस लेना होता है। इस ड्रग लाइसेंस को आपको जन औषधि की वेबसाइट पर अपलोड करना होता। इसके बाद आपको एक शॉप आईडी मिल जाती है।
आपको क्या फायदा मिलेगा
जन औषधि केंद्र का सरकार खुद प्रचार-प्रसार करती, जिसकी वजह से शुरुआत में आपको दवाएं बेचने में काफी मदद मिलती है। सरकार की ओर से आपको सबसे सस्ते दाम में दवाएं दी जाती है। इसके अलावा सरकार आपको 2.5 लाख रुपए तक की सब्सिडी भी देती है। लिहाजा आप अपना जन औषधि केंद्र खोलकर इन तमाम सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
निवेश और मुनाफा
जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आपके पास 2-4 लाख रुपए का निवेश होना चाहिए, ताकि आप अधिक से अधिक दवाओं को खरीद सकें और अपने केंद्र पर ग्राहकों को मुहैया करा सके। इन दवाओं पर आपको 20 फीसदी का मार्जिन मिलता है। अगर आपकी दुकान में हर रोज 50 ग्राहक आते हैं और हर ग्राहक तकरीबन 100 रुपए की दवा लेता है तो आपकी एक दिन की कमाई 1000 रुपए होगी, यानि एक महीने की कमाई 30 हजार रुपए होगी।
कैसे करें आवेदन
जन औषधि केंद्र की शुरुआत 2015 में की गई थी। ऐसे में अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जन औषधि की वेबसाइट http://janaushadhi.gov.in/ पर लॉगिन करना होगा। यहां आप आपको रजिस्ट्रेशन करके आवेदन करना होता है।
अपने क्षेत्र के केंद्र की जानकारी चेक करें
सरकार की वेबसाइट पर लॉगिन करके आपको यहां 'Apply for Kendra' पर क्लिक करना होगा, इसके बाद दूसरा पेज खुल जाएगा। यहां आपको Check Available for location पर क्लिक करके यह देखना होगा कि आपके इलाके में पहले से तो यह केंद्र नहीं खुला है। यहां आपको अपना क्षेत्र चुनना होगा, जिसके बाद आपको सभी आस-पास के केंद्र की जानकारी मिल जाएगी। यहां पर जो भी क्षेत्र खाली होंगे वहां आप क्लिक फॉर अप्लाई कर सकते हैं।
5000 रुपए की फीस
अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन कर देना है। इसके बाद आपको मैसेज और मेल के जरिए जानकारी मिल जाएगी। मेल पर मिली लॉगिन जानकारी के जरिए आपको फिर से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, यहां आपको अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगा। केंद्र खोलने के लिए आपको 5000 रुपए की फीस का भुगतान करना होगा।
अप्रूवल के बाद ही देनी है फीस
फॉर्म भरने के बाद आपको रिक्वेस्ट नंबर, अप्लिकेशन नंबर आदि आपको मैसेज के जरिए या मेल के जरिए मिल जाएगा। जब जन औषधि केंद्र खोलने का आपका आवेदन पास हो जाएगा तो उसके बाद आपको 5000 रुपए की फीस जमा करनी होगी और आपको जन औषधि केंद्र की फ्रेंचाइजी मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications