IRCTC E Wallet: कैसे बनाएं आईआरसीटीसी ई-वॉलेट, कैसे करें ट्रेन टिकट की बुकिंग?

नई दिल्ली, 14 नवंबर। भारतीय रेलवे यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा देती है। ट्रेन से सफर करने वाले आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ट्रेन टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। त्वरित ट्रेन बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने कई सुविधाएं दी है। इसी के तरह आईआरसीटीसी की ई वॉलेट हैं, जिसकी मदद से आप फास्ट और रैपिड तरीके से टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ई वॉलेट एक ऐसी ही डिजिटल वॉलेट हैं, जिसमें आईआरसीटीसी के यूजर पैसा जमा कर रख सकते हैं और उस फंड का इस्तेमाल टिकट बुकिंग के दौरान कर सकते हैं।

 क्या है IRCTC e Wallet

क्या है IRCTC e Wallet

IRCTC ने टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट के लिए कई आप्शन देते हैं। इन्हीं में से एक ऑप्शन आईआरसीटीसी ई-वॉलेट (IRCTC eWallet) हैं, जिसमें आप एडवांस में पैसे जमा कर सकते हैं और उनका इस्तेमाल टिकट बुकिंग के दौरान कर सकते हैं। ये पूरी तरह से एक डिजिटल वॉलेट है। आईआरसीटीसी ई-वॉलेट को ऑनलाइन टिकट बुकिंग को और सुविधाजनक और तेज बनाता है। इस पेमेंट गेटवे का उपयोग करके आप तेजी से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। आपको बैंक अकाउंट नंबर या डेबिट,क्रेडिट कार्ड नंबर की डिटेल भरने या ओटीपी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है।

 कैसे है लाभकारी

कैसे है लाभकारी

IRCTC eWallet स्कीम के जरिए आपके ट्रांजेक्शन का समय बचना है। ये ट्रांजैक्शन फ्री और सुरक्षित है, जिसमें आपको पेमेंट अप्रूवल की जरूरत या ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं आपको सर्विस चार्ज नहीं देना पड़ता है। आपको किसी बैंक पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और ना ही OTP का इंतजार करना पड़ता है। ये पूरी तरह से सुरक्षित और सेफ है। आप अपने आईआरसीटीसी ई-वॉलेट के लेन-देन हिस्ट्री, आईआरसीटीसी ई-वॉलेट भुगतान डिटेल की पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं। वहीं टिकट कैंसिल होने पर अगले ही दिन रिफंड आपके ई वॉलेट में पहुंच जाता है।

 कैसे करें IRCTC eWallet में रजिस्ट्रेशन

कैसे करें IRCTC eWallet में रजिस्ट्रेशन

  • आईआरसीटीसी ई-वॉलेट में रजिस्ट्रेशन करने के लिए irctc की वेबसाइट पर लॉगइन करें।
  • इसके बाद मेन मेनू पर जाकर My Account> My Profile> Update Profile में जाएं।
  • वहां ई वॉलेट सेक्शन में क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें और अपना पैन और आधार लिंक करें।
  • वेरिफिकेशन के बाद आपका ई वॉलेट रजिस्टर्ड हो जाएगा।
  • इसके बाद आप ई-वॉलेट खाते के IRCTC eWallet Deposit में जाकर जितना चाहे फंड जमाकरके रख सकते हैं।
 टिकट कैसे करें बुक?

टिकट कैसे करें बुक?

  • IRCTC पर यूजर्स आईडी और पासवर्ड के साथ log in करें।
  • टिकट की डिटेल भरने के बाद पेमेंट भुगतान के लिए आने वाले विकल्प में आईआरसीटीसी ई वॉलेट का विकल्प चुनें।
  • यूजर्स के खाते में अधिकतम 10000 रुपए रख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+