How To check Pure Gold: सोना असली है या नकली मिनटों में कर सकते हैं पहचान, जानिए तरीका
How To check Pure Gold: सोना असली है या नकली मिनटों में कर सकते हैं पहचान, जानिए तरीका
How To check Pure Gold. वेडिंग सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है। शादियों में लोग बढ़चढ़ कर सोने की खरीदारी करते हैं। सोने की खरीदारी करते वक्त उसकी शुद्धता का ध्यान रखना भी जरूरी है। अक्सर लोग सोने की शुद्धता को लेकर चिंतिंत होते हैं, लेकिन आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से मिनटों में सोने की शुद्धता चेक कर सकते हैं। इन तरीकों के अपनाकर आप सोने की शुद्धता को लेकर निश्चित रह सकते हैं।

कैसे चेक करें सोने की शुद्धता
सोने की शुद्धता की जांच आप आसानी से घरेलू तरीकों से कर सकते हैं। सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए एक बाल्टी में पानी लेकर उसमें सोने के गहने डालें। अगर सोने की ज्वैलरी डूब जाए तो समझे कि सोना असली है, लेकिन अगर ज्वैलरी तैरने लगे तो समझे कि सोना नकली है या उसमें मिलावट ज्यादा है। आपको बता दें कि सोना कितना भी हल्का हो या फिर कितनी भी कम मात्रा में हो वह हमेशा पानी में डूब जाएगा।

घर में रखें सिरके से करें सोने की पहचान
अगर आपके घर में सिरका है तो आप उसकी मदद से सोने की शुद्धता चेक कर सकते हैं। सोने की ज्वैलरी पर सिरके की कुछ बूंदे डालें और अगर इसके रंग में कोई बदलाव नहीं होता तो समझे कि सोना असली है, लेकिन अगर रंग बदल जाए तो समझिए कि आपसा सोना नकली है। सिरके के अलावा आप चुबंकी मदद से भी सोने की शुद्धता चेक कर सकते हैं। अगर आपका गहना चुंबक की ओर खिंचता है तो समझ लीजिए कि सोना नकली है। असली सोना चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होता।

ज्वैलरी खरीदते वक्त हॉलमार्क करें चेक
सोने की ज्वैलरी खरीदते वक्त हमेशा हॉलमार्क देखें। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी BIS का मार्क देखकर ही खरीदे। बिना हॉलमार्क के निशान वाले सोने की खरीदारी करना गलत है। हालांकि भारत सरकार की ओर हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क के सोने नहीं पहन सकते हैं।

क्यों नहीं बनती 24 कैरट गोल्ड की ज्वैलरी
24 कैरेट शुद्धता वाला सोना असली सोना होता है। 24 कैरेट वाले सोने के गहने नहीं बनाए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आम तौर पर 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने का इस्तेमाल सोने की ज्वैलरी बनाई जाती है। हॉलमार्किंग किसी भी सोने की शुद्धता की पहचान होता है। सोने की शुद्धता के मुताबिक उसका कैरेट निर्धारित किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications