बैंक खाते से लिंक हुआ है आधार या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस

Recommended Video

    Aadhar Card link from Bank Account or Not, Check here । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने बैंक खाते खोलने और सभी पुराने खातों के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है। यह नोटिफिकेशन सरकार की तरफ से 1 जून को जारी किया गया था। आधार को बैंक खातों से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2017 है। अगर आप 31 दिसंबर तक भी अपने आधार को बैंक खातों से लिंक नहीं करते हैं तो आपके बैंक खाते का संचालन बंद हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे जानें कि क्या है आपके बैंक खाते का स्टेटस, आखिर वो आधार से लिंक है भी या नहीं।

    वेबसाइट से ऐसे करें चेक

    वेबसाइट से ऐसे करें चेक

    1- आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
    2- 'Check Aadhaar & Bank Account Linking Status' पर क्लिक करें।
    3- आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालें।
    4- आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। ओटीपी डालें और लॉग इन पर क्लिक करें।
    5- लॉग इन के बाद वेबसाइट पर आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिस पर आप देख सकेंगे कि आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक हुआ है या नहीं। यह जानकारी और ईमेल भी की जाएगी।

    मोबाइल से ऐसे करें चेक

    मोबाइल से ऐसे करें चेक

    अगर आप आधार के वेबसाइट पर नहीं जाना चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल से भी स्टेटस जान सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे पता करें।
    1- *99*99*1# डायल करें।
    2- आधार नंबर डालें।
    3- यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी ओर से जो आधार नंबर डाला गया है वह एकदम सही है।
    4- इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका बैंक खाता आधार के साथ लिंक है या नहीं।

    ये बातें जानना है जरूरी

    ये बातें जानना है जरूरी

    अपने बैंक खाते और आधार के लिंक होने के स्टेटस के बारे में जानते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। पहली बात तो ये कि इसमें आपको सिर्फ वह अकाउंट नंबर दिखेगा, जिसे आपने सबसे आखिरी में लिंक किया है। अगर आपके पास कई बैंक खाते हैं तो आपको अन्य खातों के लिए बैंक से संपर्क करना होगा। इसके अलावा, आप अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल तभी कर सकते हैं, जब आपका आधार नंबर उस मोबाइल नंबर से लिंक हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+