इन ट्रिक्स से हर बार मिलेगा कंफर्म तत्काल टिकट, IRCTC से टिकट बुकिंग के समय अपनाएं ये तरीका
इस ट्रिक से हर बार मिलेगा कंफर्म तत्काल टिकट, IRCTC से टिकट बुकिंग के समय अपनाएं ये तरीका
नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वाले रोजाना यात्रियों की संख्या लाखों में है। लोगों के यातायात का मुख्य जरिया भी रेल है। ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग की मारामारी रहती है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर हम तत्काल टिकटों का इंतजार में रह जाते हैं तो ट्रेन के खुलने से 24 घंटे पहले शुरू होती है, लेकिन तत्काल टिकटों की कंफर्म बुकिंग मिलना आसान काम नहीं है। तत्काल टिकटों का कोटा कम होने के कारण चंद मिनटों में ही सीटें फुल हो जाती है और अक्सर आपको खाली हाल लौटना पड़ता है और अपने सफर को कैंसिल करना पड़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ट्रिक के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप कंफर्म तत्काल टिकट की बुकिंग पा सकते हैं।

तत्काल टिकट की बुकिंग के समय अपनाए ये ट्रिक
कंफर्म तत्काल टिकट पाने के लिए कुछ आसान टिप्स फॉलो कर आप कंफर्म टिकट बुक कर सकते हैं। दरअसल तत्काट टिकटों की बुकिंग सीमित समय के लिए और कम सीटों के लिए होती है, इसलिए डिमांड हाई होने के कारण अक्सर लोग कंफर्म टिकट पाने से चूक जाते हैं। अगर बात करें तत्काल टिकटों के बुकिंग विंडो की तो एसी कोच के लिए तत्काट टिकटों की बुकिंग 10 बजे से शुरू होती है। वहीं नॉनी एसी या स्लीपर क्लास की बुकिंग 11 बजे से शुरू होती है।

फॉलो करें आसान टिप्स
तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू होने से पहले ही आप अपना प्रोफाइल रेडी करके रखें। आपको समय का खास ख्याल रखना होता है जब आप तत्काल टिकट बुक कर रहे होते हैं। ऐसे में बेहतर है कि आप IRCTC वेबसाइट पर लॉगइन कर My Profile Option में जाकर अपनी मास्टर लिस्ट तैयार कर लें। इस लिस्ट में आपको यात्रियों की डिटेल दर्ज करनी होगी। इसके बाद टिकटों की बुकिंग शुरू होने से 2-3 मिनट पहले ही लॉगइन कर लें।

मास्टर लिस्ट आएगा काम
बुकिंग शुरू होने से पहले अगर आप मास्टर लिस्ट तैयार कर लेते हैं तो आपको दोबारा यात्रियों की डिटेल नहीं भरनी होगी। पहले से सभी यात्रियों की डिटेल दर्ज होगी तो आपको तत्काल टिकट विंडो ओपन होते ही मास्टर लिस्ट सेलेक्ट कर पेमेंट ऑप्शन पर जाना होगा। UPI, Debit/Credit Card/ नेट बैंकिंग ऑप्शन का चयन कर आप काफी तेजी से पेमेंट कर टिकट बुक कर सकते हैं। बुकिंग की प्रक्रिया तीव्र होने के कारण बहुत अधिक संभावना होती है कि आपको कंफर्म टिकट मिल जाए।
बड़ी खबर: 22 सितंबर से बंद हो जाएगा यह बैंक, RBI के रद्द किया लाइसेंस, अब क्या करें ग्राहक
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications