OMG! कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बनाया करोड़पति, ऑफिस ब्वॉय को दिए 50 लाख रु.

नई दिल्ली। खबर के हेडलाइंन देखकर अगर आप चौंक गए और सोच रहे हैं कि खबर फेक है तो आपको बता दें कि खबर सौ प्रतिशत सही है। बैंगलुरू स्थित कंपनी सिट्रस पे ने अपने 15 कर्मचारियों को करोड़पति बना दिया है। कंपनी ने अपने इन कर्मचारियों को 1-1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। सबसे अहम बात की कंपनी केफिस ब्वॉय को भी 50 लाख देने की घोषणा की है। OMG! 1 रुपए का नोट आपको बना सकता है करोड़पति,बस करना होगा ये काम

citrus pay

अब तक की सबसे बड़ी डील

आपको बता दें कि पेमेंट प्लेटफॉर्म कंपनी सिट्रस पे ने अपने प्रतिद्वंदी कंपनी पेयू को खरीद लिया है। कंपनी ने 860 करोड़ रुपए में पेयू को खरीद लिया है। पेयू के बिकने के बाद इस डील के 43 करोड़ रुपये एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान के तौर पर बांटे जाएंगे, जिसके तहत कंपनी के 15 कर्मचारियों को 1-1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। ये वो कर्मचारी है जिनके पास कंपनी के स्टॉक थे। इसके बदले कंपनी ने उन्हें 1-1 करोड़ रुपए दिए है। जानें कौन सा नोट आपको चुटकियों में बनाएगा करोड़पति, कैसे करें पहचान?

ऑफिस ब्वॉय को मिले 50 लाख रुपए

इतना ही नहीं इस डील के बाद पेयू के ऑफिस ब्वॉय को 50 लाख रपुपए दिए जाने का ऐलान किा गया है। उसे ये रकम कंपनी के स्टॉक के एवज में मिलेगी। कंपनी ये रकम अगले 1 साल के भीतर-भीतर इन कर्नचारियों को देगी।

जानें कंपनी के बारे में

आपको बता दें कि सिट्रस पे पेमेंट प्लेटफॉर्म वाली कंपनी है। इस कंपनी ने 860 करोड़ रुपए में पेयू को खरीदा, जिसे फाइनेंस सेक्टर की सबसे बड़ी डील बताया जा रहा है। बैंगलुरू स्थित इस कंपनी के दफ्तर गुड़गांव,पूणे और मुंबई में भी है। इसके पास 300 कर्मचारी है। कंपनी की स्थापना साल 2011 में की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+