JioChat ऐप से ऐसे खेलें KBC-9, और पाएं डेटसन की रेडीगो कार जीतने का मौका
नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 9 को आप अपने मोबाइल पर भी खेल सकते हैं। जी हां, रिलायंस जियो टेलीविजन की दुनिया के मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति को मोबाइल ऐप के जरिए खेलने की सुविधा दे रहा है। मोबाइल पर भी यह गेम केबीसी के टीवी पर प्रसारण के साथ ही शुरू होगा। टीवी के साथ-साथ आपके मोबाइल पर भी सवाल पूछे जाएंगे जिसका आपको निर्धारित समय में जवाब देना होगा। सही जवाब देन पर आप डटसन की रेडी गो कार के साथ ही और भी बहुत सारे आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि जियो चैट ऐप के जरिए कैसे मोबाइल पर केबीसी खेलकर इन इनामों को जीता जा सकता है।

जरूरी है जियो का सिम
इस गेम में भाग लेने की जो पहली शर्त है वो ये है कि आपके पास जियो का सिम होना चाहिए। अगर आपके पास जियो का सिम नहीं है तो आप इस गेम में भाग नहीं ले सकते हैं।

JioChat ऐप करें डाउनलोड
अगर आप आपके पास जियो का सिम है तो प्ले स्टोर में जाकर जियोचैट ऐप को डाइनलो करें। इस ऐप को डाउनलोड करने ते बाद आपको इस इंस्टाल करना होगा और फिर अपने जियो आईडी के जरिए रजिस्टर करना होगा। सिर्फ इस ऐप के जरिए ही केबीसी को खेला जा सकता है।

JioKBC Play Along पर करें रजिस्टर
जियोचैट ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको उसमें JioKBC Play Along पर क्लिक कर टर्म एंड कंडिशन को स्वीकार करना होगा। इसके बाद आपको इसमें अपनी एक आईडी बनानी होगी और फिर आप को केबीसी पर क्लिक करना होगा।

खेलें और पाएं आकर्षक इनाम
इस ऐप पर टीवी की ही तरह से सोमवार से शुक्रवार, शाम 9 बजे आप केबीसी खेल सकते हैं। आपको टीवी की तरह ही सवाल का जवाब देकर उसे लक करना होगा। हर सही जवाब देने पर आपको प्वाइंटस मिलेंगे और उसी के मुताबिक इनम मिलेंगे। वहीं टीवी पर गेम खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन जियो उपभोक्ताओं के लिए रोज एक सवाल पूछते हैं जिसका आंसर आपको मैसेज से देना होगा। सही जबाव देने पर आप डटसन की रेडीगो कार भी जीत सकते है।









Click it and Unblock the Notifications