खुशखबरी...आरबीआई ने घटाई रेपो रेट, कम होगी आपकी EMI

नयी दिल्ली। अगर आपने किसी भी तरह का लोन ले रखा है तो ये खबर आपके लिए खुशखबरी बन सकती है। जी हां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त मंत्रालय और इंडस्ट्री की मांग को मानते हुए बेंचमार्क रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद अब नए रेपो रेट को 7.25 कर दिया गया है। [ अगर सिगरेट छोड़ दें तो 2 होंडा सिटी होगी आपकी ]

reserve bank of india

ऐसे में रेपो रेट में आई गिरावट के बाद उम्मीद की जा रही है कि आपके ऊपर पड़ने वाले ईएमआई का बोझ कुछ हल्का हो सकता है। हलांकि आरबीआई चीफ रघुराम राजन ने कैश रिजर्व रेशियो यानी की सीआरआर और स्टैट्यूटरी लिक्विडिटी रेशियो यानी एसएलआर में कोई बदलाव नहीं किया है।

आम खाने वाले सावधान: 2 आम की कीमत ₹ 1 लाख 57000

आपको बता दें कि ये तीसरा मौका है जब इस साल केन्द्रीय बैंक रेपो रेट में कटौती की है। इससे पहले जनवरी और मार्च में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। ऐसे में उम्मीद जगी है कि ईएमआई कुछ कम हो सकती है।

आपको बता दें कि केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और केन्द्र सरकार के आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन के साथ-साथ कॉरपोरेट जगत लगातार ब्याज दरों को कम करने की मांग कर रहा था। गौरतलब है कि राजन के इस फैसले से आम आदमी को भी राहत पहुंचेगी। न केवल कर्जदाता बल्कि रियल स्टेट को भी इससे उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+