शुरुआती रुझानों में बीजेपी की 'हार' से सेंसेक्स हुआ धड़ाम, 600 से ज्यादा अंक की गिरावट
Recommended Video

Gujarat Election 2017: Sensex recovers over 800 pts from opening lows as BJP leads | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और काग्रेस की बड़ी टक्कर के चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गुजरात चुनाव में 9 बजे तक रुझानों कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिल रही थी जिसके बाद सेंसेक्स पर भी इसका असर दिखा। भारतीय बाजार खुलने से पहले सिंगापुर निफ्टी में आधा फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी थी। लेकिन जैसे-जैसे रुझान आते गए वैसे-वैसे सेंसेक्स गिरता गया। 9 बजे तक सेंसेक्स 600.51 अंक गिरकर 32862.46 दर्ज किया गया। वहीं निफ्टी 10134.35 अंक दर्ज की गई।
एक्जिट पोल में गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों स्थानों पर भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलते दिखाया गया है। आज निवेशकों की निगाह वैश्विक कारकों मसलन अमेरिकी कर सुधारों तथा कच्चे तेल की कीमतों पर रहेंगीं।












Click it and Unblock the Notifications