किसानों के दम पर देश में बढ़ेगी सोने की डिमांड, दूसरी छमाही में 25% बढ़ोतरी की संभावना
नई दिल्ली। देश में सोने की मांग में बढ़ोतरी होने की संभावना है। साल की दूसरी छमाही में सोने की मांग में करीब 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना है। एसोचैम-वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अगली छमाही में सोने की मांग में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। जिसमें कहा गया है कि सोने की मांग में बढ़ोतरी में इस बार किसानों की खास भूमिका होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने इस साल हाल में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा किया है, जिसका असर सोने की मांग पर पड़ेगा। समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों की क्रयशक्ति में मजबूती आएगी और सोने की मांग बढ़ सकती है। आपको बता दें कि फसलों के MSP की घोषणा से किसानों की क्रय क्षमता बढ़ेगी और इसका असर दूसरी छमाही यानि सितंबर से मार्च के दौरान सोने की मांग पर पड़ेगा। सोने में 25 प्रतिशत तक की तेजी आने की संभावना हो सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक पहली छमाही के दौरान देश में सोने की बिक्री की स्थिति उत्साहजनक नहीं रही थी, लेकिन दूसरी छमाही में सोने की मांग में तेजी आने के आसार हैं। समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों की आय बढ़ेगी, उनके हाथों में अधिक नकदी होगी, जिससे वो सोने में अधिक निवेश करेंगे। आपको बता दें कि भारत सोने का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है और देश में हर साल सोने की खपत 800-900 टन रहती है।
आपको बता दें कि हमारे देश में सोना लग्जरी नहीं है, लोग सोने में निवेश करके इससे भविष्य सुरक्षित करते है। गरीब आदमी भी सोना खरीदकर इसे अपने निवेश के तौर पर देखता है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 पांच सालों में हर दो परिवार में एक परिवार ने सोने की खरीदारी की है।देश के करीब 87 प्रतिशत परिवारों के पास कुछ न कुछ सोना है।












Click it and Unblock the Notifications