टू-व्हीलर खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका, Hero MotoCorp ने 3 जुलाई से कीमत बढ़ाने का किया ऐलान
टू-व्हीलर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए थोड़ी निराश करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने 3 जुलाई से दोपहिया वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी। कंपनी ने इसी साल अप्रैल में कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी और कहा था कि इसकी नवीनतम वृद्धि इसके Specific मॉडल और बाजारों के अनुसार अलग-अलग होगी।
हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी मूल्य समीक्षा का हिस्सा है। कंपनी ने आगे कहा कि कीमत में उतार-चढ़ाव इनपुट लागत, डिमांड, बाजार और व्यावसायिक अनिवार्यताओं जैसे कारकों पर आधारित है।

त्योहार के मौसम के ठीक पहले इजाफा
कीमतों में बढ़ोतरी त्योहार के मौसम से ठीक पहले हुई है। हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि कंपनी भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की शुरुआत के साथ अपने बिजनेस को लेकर आशावादी है, जो विशेष रूप से ग्रामीण बाजारों में मांग के लिए अच्छा संकेत है। कंपनी ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन में उद्योग में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
भारतीय बाजार में हीरो जूम स्कूटर मचा रही धूम
हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में हीरो ज़ूम स्कूटर लॉन्च किया है। स्कूटर तीन वेरिएंट्स - LX, VX और ZX में उपलब्ध है - जिनकी कीमत क्रमशः 68,599 रुपये, 71,799 रुपये और 76,699 रुपये है। ज़ूम में 110.9cc सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 8 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क पैदा करता है। स्कूटर में i3s स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम भी मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications