हर रोज 100 रुपए का निवेश और बन जाइए करोड़पति, मिलेंगे 4.5 करोड़

आपाधापी के जीवन के बीच हर कोई करोड़पति बनना चाहता है, जिससे उसका भविष्य सुरक्षित रहे और उसे मुश्किल वक्त में किसी पर निर्भर ना रहना पड़ा। ऐसे में निवेश का ऐसा विकल्प तलाशना जो आपके भविष्य को पूरी तरह से सुरक्षित रखते हुए आपको करोड़पति बनाए, वह बेहद जरूरी है। निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी पड़ताल आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद कर सकती है।

आज हम आपके लिए ऐसा ही बेहतरीन निवेश का विकल्प लेक आए हैं जिससे आप बेहद कम राशि निवेश करके लंबी अवधि में करोड़पति बन सकते हैं।

investment

ऐसे में आपके अंदर अगर यह सवाल उठ रहा है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसा निवेश करने की जरूरत है तो आप गलत हैं। आप सिर्फ 100 रुपए की बचत करके करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

4 करोड़ तक बना सकते हैं

निवेश की इस खास रणनीति से आप ना सिर्फ एक करोड़ बल्कि 4 करोड़ रुपए तक का कॉर्पस खड़ा कर सकते हैं। कम पू्ंजी निवेश करके करोड़पति बनने के लिए सबसे जरूरी है कि आप लंबी अवधि के विकल्प को चुने और अनुशासित तरह से निवेश करें।

अगर आप अपने तमाम खर्चों को बेहतर तरह से मैनेज करके हर रोज 100 रुपए बचाकर उसे निवेश करें तो आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बेहतर म्युचुअल फंड की तलाश करने की जरूरत है।

60 की उम्र में आजादी

एक्सपर्ट मानें तो इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश करके आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। इसके लिए अगर आप 30 वर्ष की आयु में हर रोज 100 रुपए का निवेश करते हैं तो एक महीने में आप 3000 हजार रुपए का निवेश करते हैं।

30 साल तक करें निवेश

तीस वर्ष तक नियमित निवेश करके आप करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। म्युचुअल फंड में हर रोज 100 रुपए की SIP इसके लिए जरूरी है। अहम बात यह है कि आप 30 वर्ष तक नियमित अनुशासन के साथ यह निवेश करते रहें।

अगर आपको निवेश पर अनुमानित 15 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो आपकी राह काफी आसान हो सकती है। 15 फीसदी के रिटर्न से निवेश पर कंपाउंडिंग अपना जादू दिखाना शुरू करता है।

10% स्टेपअप

एक अहम बात यह है कि हर वर्ष आप अपने निवेश को 10 फीसदी बढ़ाते रहें, जोकि आपके निवेश को और भी मजबूती देगी। हर रोज 100 रुपए की एसआईपी के साथ 10 फीसदी स्टेप-अप करके आप 30 साल बाद औसतन 15 फीसदी के रिटर्न के हिसाब से 45066809 करोड़ रुपए हासिल कर सकते हैं।

इस दौरान आप कुल 5917512 रुपए का निवेश करेंगे। जबकि आपका गेन 39149297 रुपए होगा। लिहाजा आप आसानी से 4.50 करोड़ के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+