जरूरी सूचना: HDFC बैंक के ATM से पैसे निकालने के बाद नहीं मिलेगी स्लिप
नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक का एटीएम यूज़ करने वालों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है कि अब एचडीएफसी बैंक का एटीएम रसीद नहीं देगा अब उसकी जगह एटीएम एसएमएस से विस्तृत जानकारी देगा। बैंक के अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, ''हमने कैश की निकासी के बाद पेपर स्लिप नहीं देने का फैसला किया है, कस्टमर्स को जो एसएमएस भेजा जाएगा उसमें निकाले गए पैसे के अलावा अकाउंट में बचे बैलेंस का ब्योरा भी दिया जाएगा.''
फिलहाल यह अभी ट्रायर रन के रूप में किया जा रहा है, जून के अंत तक यह सिस्टम लागू होगा अगर इससे उपभोक्ता को कोई दिक्कत नहीं हुई तो एचडीएफसी बैंक इसे लागू रखेगा। फिलहाल अभी यह स्कीम एचडीएफसी बैंक अपने सारे एटीम मशीन 11,700 पर लागू करने जा रही है। ऐसा बैंक कागज बचाने के लिए कर रही है, जो कि एक सराहनीय कदम कहा जा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications