HDFC ने अपने कस्टमर्स के लिए Free की ये सर्विस, चेक बुक हुआ महंगा

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक अकाउंट HDFC बैंक में है तो ये खबर आपके लिए राहत की खबर है। एचडीएफसी ने अपनी ऑनलाइन RTGS-NEFT ट्रांजैक्‍शन सेवा को फ्री कर दिया है। बैंक ने 1 नवंबर से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सर्विस RTGS-NEFT सर्विस को फ्री कर दिया है। डिजिटल बैंकिंग को बढ़ाने के लिए बैंक ने ये कदम उठाया है।

 चेक के लिए चार्ज

चेक के लिए चार्ज


बैंक का कहना है कि आरटीजीएस-एनईएफटी ट्रांजैक्शन चार्ज फ्री होने से लोगों में डिजिटल ट्रांजैक्शन की प्रवृत्ति बढ़ेगी। जहां बैंक ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ाना सेने के लिए सुविधा दी है तो वहीं चेक बुक को महंगा कर दिया है। बैंक ने कहा है कि कस्टमर्स को साल में सिर्फ एक चेक ही फ्री में दी जाएगी, जबकि दूसरे चक के लिए चार्ज वसूला जाएगा। बैंक ने कहा है कि ग्राहकों को एक साल में 25 पन्नों की सिर्फ एक चेकबुक फ्री में दिया जाएगा। इसके बाद अगर और चेक बुक की डिमांड आती है तो 25 पन्नों के लिए 75 रुपए लिए जाएंगे।

 चेक बाउंस पर बढ़ी पैनेल्टी

चेक बाउंस पर बढ़ी पैनेल्टी


वहीं बैंक ने चेक बाउंस होने की स्थिति में पैनेल्टी चार्ज भी बढ़ा दिया है। बैंक ने चेक बाउंस होने पर 500 रुपए की पैनेल्टी कर दी है। वहीं चेक भुगतान हुए बिना ही लौटने पर शुल्क राशि को 100 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए कर दिया गया है।

 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की फ्री सर्विस

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की फ्री सर्विस


बैंक ने आरटीजीएस-एनईएफटी ट्रांजैक्शन चार्ज फ्री कर दिया है। अभी आपको आरटीजीएस के जरिए 2-5 लाख रुपए तक का ट्रांजैक्शन करने पर 25 रुपए प्रत्येक का शुल्क देना होता है। जबकि एनईएफटी से 5 लाख रुपए से अधिक का ट्रांजैक्शन करने पर 50 रुपए की फीस चुकानी होती है। कंपनी ने अपने कस्टमर्स के लिए अब इसे फ्री कर दिया है। अब बिना किसी चार्ज के आप कितना भी ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+