HDFC का दिवाली तोहफा, बढ़ाई ब्याज दरें, नई दरें आज से ही लागू

नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने दीवाली से ठीक एक दिन पहले ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। एचडीएफसी ने फिक्सड डिपॉजिट (एफडी)पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। बैंक में ब्याज दर में 0.05 फीसदी से लेकर 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई दर आज से ही लागू कर दी गई है।

HDFC का दिवाली तोहफा

HDFC का दिवाली तोहफा

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट hdfcbank.com के मुताबिक FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। बैंक ने FD की ब्याज दरों में 0.05 प्रतिशत से लेकर 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी सामान्य से लेकर सिनियर सिटीजन के लिए है। बैंक ने 1 करोड़ से कम और 1 करोड़ से 5 करोड़ के जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक के इस फैसले से HDFC बैंक में 1 करोड़ और उससे अधिक की एफडी करवाने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा।

ब्याज दरों में की बढ़ोतरी

ब्याज दरों में की बढ़ोतरी


अगर आप HDFC बैंक में एक साल तक के लिए 1 करोड़ तक की एफडी करवाते हैं तो आपको 7.30 फीसदी ब्याज मिलेगी, वहीं सिनियर सिटीजन को एफडी पर 7.80 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल तक की एफडी पर 7.90 फीसदी ब्याज मिल रहा है। जबकि 5 साल तक की एफडी पर बैंक 7.75 फीसदी ब्याज दे रहा है और 10 साल तक की एफडी पर बैंक 7 फीसदी ब्याज दे रहा है।

सिनियर सिटीजन को भी लाभ

सिनियर सिटीजन को भी लाभ

बैंक ने सामान्य के साथ-साथ सिनियर सिटीजन के लिए भी एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। अगर बात करें 1 से 5 करोड़ के बीच के एफडी की तो इस पर 1 साल के जमा के लिए ब्याज दर सामान्य के लिए 7.50 प्रतिशत मिलेगी तो वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.00 फीसदी ब्याद मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+