GST Council ने कैसीनो, ऑनलाइन गेमिंग पर 28% Tax का प्रस्ताव को फिलहाल टाला

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की बैठक में आज जहां कई अहम फैसले लिए गए तो वहीं काउंसिल ने कैसीनो, ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और लॉटरी पर लगने वाले 28 फीसदी टैक्स के प्रस्ताव को टाल दिया है। जीएसटी काउंसिल के सामने जीओएम ने ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़, लॉटरी जैसे खेलों पर 28 फीसदी टैक्स का प्रस्ताव रखा था, लेकिन बुधवार को काउंसिल की बैठक के अंतिम दिन इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है।

 GST Council Ponponded the proposal to impose 28 percent tax on Casinos, Online Gaming and Whether horseracing,

जीएसटी काउंसिल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मेघायल के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के नेतृत्व में गठित जीओएम ने ये प्रस्ताव दिया था। बैठक में इस प्रस्ताव को फिलहाल टाल दिया है, वहीं पैनल को 15 दिन का समय दिया गया है, ताकि वो इससे संबंधित टैक्स व्यवस्था के बारे में स्टडी कर सकें। वहीं काउंसिल ने कहा कि जीएसटी काउंसिल सैद्धांतिक रूप से इस सिफारिश से सहमत हैं, लेकिन इससे जुड़े कुछ नियमों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इसके लिए पैनल को समय दिया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में इसपर 18 फीसदी का टैक्स लगता है। आपको बता दें कि जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक 1 अगस्त को होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+