सरकार के खजाने में वृद्धि, फरवरी में 149577 करोड़ रुपये का हुआ GST कलेक्शन, पिछले साल की तुलना में 12% अधिक

वित्त मंत्रालय ने बताया कि पिछले साल फरवरी 2022 के जीएसटी राजस्व से इस बार 12 प्रतिशत अधिक है।

सांकेतिक फोटो

GST Collection: इकॉनोमी के लिहाज से बुधवार को अच्छी खबर सामने आई है। जीएसटी कलेक्शन से सरकार के खजाने में वृ्द्धि हुई है। पिछले साल के मुताबिक, इस साल अधिक जीएसटी कलेक्शन हुआ है। वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि फरवरी 2023 में 1 लाख 49 हजार 577 करोड़ (149577) रुपये का ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू जमा हुआ है। इस महीने का जीएसटी राजस्व पिछले साल फरवरी से अधिक है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि पिछले साल फरवरी 2022 के जीएसटी राजस्व से इस बार 12 प्रतिशत अधिक है। बता दें कि फरवरी 2022 में 133026 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था।

एकत्र किए गए कुल राजस्व में से सीजीएसटी 27662 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 34915 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 75,069 करोड़ रुपये शामिल है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र के दौरान नेट जीएसटी कलेक्शन में 12 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था। वहीं जनवरी 2023 में 1 लाख 56 हजार करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। इस बार जनवरी के मुताबिक कम कलेक्शन हुआ है। अप्रैल 2022 में अब तक का सबसे अधिक 1.68 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। इसके बाद जनवरी 2023 में सबसे अधिक कलेक्शन हुआ है।

Recommended Video

    Live: Nirmala Sitharaman | Post 49th GST Council Meeting | Press Conference | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, बीते साल दिसंबर में सरकार को GST के रूप में प्राप्त हुए राजस्व में इससे एक साल (2021)पहले के मुकाबले 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर में कुल जीएसटी कलेक्शन 1.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ। वहीं, बीते साल नवंबर में जीएसटी के रूप में सरकारी खजाने में 1.46 लाख करोड़ रुपए आए थे। यह राजस्व एक साल पहले (2021) इसी महीन में जमा हुए जीएसटी के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक था।

    बीते साल दिसंबर में जीएसटी के रूप में प्राप्त कुल राजस्व 1,49,507 करोड़ रुपये का रहा। इसमें 26,711 करोड़ रुपए CGST,33,357 करोड़ रुपये SGST,78,434 करोड़ रुपये IGST (वस्तुओं के आयात से प्राप्त 40,263 करोड़ रुपये समेत) और 11,005 करोड़ रुपये (850 करोड़ रुपए वस्तुओं के आयात से प्राप्त समेत)उपकर का कलेक्शन शामिल है। अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे।

    यह भी पढ़ें- GST compensation: वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- जून महीने का बकाया ₹ 16,982 करोड़, सरकार करेगी भुगतान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+