GST Collection: मई में GST कलेक्शन 1.57 लाख करोड़, पिछले साल के मुकाबले 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी
GST Collection: वित्त मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि मई 2023 में जीएसटी संग्रह 157090 रहा। पिछले साल के मुकाबले इस साल 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

GST Collection: वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में इस बार काफी वृद्धि हुई है। मई 2023 में जीएसटी संग्रह में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कुल जीएसटी संग्रह 157090 (1 लाख 57 हजार 90) करोड़ रहा। सरकार ने जीएसटी के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि मई में सकल जीएसटी राजस्व 157090 रहा।
वित्त मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि सरकार ने जीएसटी से एक करोड़ 57 लाख से अधिक रुपये जुटाए। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल मई 2023 में GST का कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये हुआ था। वहीं इस साल एक महीने पहले अप्रैल में सरकार ने 1.87 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
Recommended Video

वित्त मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि मई में कुल जीएसटी राजस्व 1 लाख 57 हजार 90 करोड़ में से सीजीएसटी 28411 करोड़ और एसजीएसटी 35828 करोड़ रुपये रहा। वहीं, आईजीएसटी 81363 करोड़ और सेस 11489 करोड़ रुपये जमा हुआ।
बता दें कि जीएसटी राजस्व कलेक्शन अप्रैल 2023 में सर्वाधिक हुआ था, जो अब तक का कर संग्रह का सर्वाधिक आंकड़ा है। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जीएसटी कलेक्शन अप्रैल महीने में 1.87 लाख करोड़ रुपये हुआ था। इससे पहले मार्च 2023 में देश का जीएसटी कलेक्शन 1,60,122 करोड़ रुपये का रहा था। बीते वर्ष अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त मंत्रायल ने कहा था कि पिछले साल के मुकाबले इस साल यानी अप्रैल 2023 तक जीएसटी कलेक्शन में 19,495 करोड़ अधिक हुआ। वित्त मंत्रायल ने कहा था कि एक साल पहले की तुलना में इस साल जीएसटी संग्रह में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
यह भी पढ़ें- लगातार आगे बढ़ रहा ओडिशा, अप्रैल 2023 के दौरान किया सबसे ज्यादा जीएसटी संग्रह
यह भी पढ़ें- GST Revenue Collection: अप्रैल 2023 में सर्वाधिक हुआ जीएसटी कलेक्शन, जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications