Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

GST Revenue Collection: अप्रैल 2023 में सर्वाधिक हुआ जीएसटी कलेक्शन, जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा?

वित्त मंत्रालय का कहना है कि अप्रैल 2023 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह अब तक का सर्वाधिक 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

GST Revenue Collection

GST Revenue Collection: जीएसटी राजस्व कलेक्शन अप्रैल 2023 में सर्वाधिक हुआ है, जो अब तक का कर संग्रह का सर्वाधिक आंकड़ा है। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जीएसटी कलेक्शन अप्रैल महीने में 1.87 लाख करोड़ रुपए है।

वित्त मंत्रालय की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, इससे पहले मार्च 2023 में देश का जीएसटी कलेक्शन 1,60,122 करोड़ रुपये का रहा था। बीते वर्ष अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त मंत्रायल ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल यानी अप्रैल 2023 तक जीएसटी कलेक्शन में 19,495 करोड़ अधिक हुआ है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस दौरान वित्त मंत्रायल ने कहा कि एक साल पहले की तुलना में इस साल जीएसटी संग्रह में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

Recommended Video

    जीएसटी के कलेक्शन में देश के टॉप-5 राज्यों में से एक हैं मध्य प्रदेश

    वित्त मंत्रालय ने बताया कि सीजीएसटी 38,440 करोड़ रुपये और एसजीएसटी 47,412 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 89,158 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 34,972 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 12,025 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 901 करोड़ रुपये सहित) है।

    सरकार ने IGST से CGST में 45,864 करोड़ रुपये और SGST में 37,959 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद अप्रैल 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व CGST के लिए 84,304 करोड़ रुपये और SGST के लिए 85,371 करोड़ रुपये है।

    वित्त मंत्रालय ने बताया कि पहली बार सकल जीएसटी संग्रह ₹1.75 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। बताया कि अप्रैल 2023 के महीने में 20 अप्रैल 2023 को एक दिन में अब तक का सबसे अधिक कर संग्रह हुआ। 20 अप्रैल 2023 को 9.8 लाख लेनदेन के माध्यम से 68,228 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

    वहीं, जीएसटी कलेक्शन सर्वाधिक होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने लिखा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ये बड़ी खुशखबरी है! कम कर दरों के बावजूद बढ़ता कर संग्रह इस बात की सफलता दर्शाता है कि जीएसटी ने एकीकरण और अनुपालन को कैसे बढ़ाया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+