बहुत जल्द लागू होंगी वित्तीय क्षेत्र सुधार आयोग की सिफारिशें: जेटली
मुंबई। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि सरकार वित्तीय क्षेत्र विधायी सुधार आयोग (एफएसएलआरसी) की सिफारिशों को जल्द लागू करेगी। जेटली ने कहा कि मुझे तनिक भी संदेह नहीं है कि इसकी बहुत सी सिफारिशों को आने वाले समय में लागू किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मार्च 2013 में आयोग ने भारतीय वित्तीय संहिता (आईएफसी) के मसौदे के लिए अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। आयोग ने एकीकृत वित्तीय क्षेत्र नियामक बनाने का भी सुझाव दिया है, जिसमें भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) तथा भारतीय रिजर्व बैंक के वायदा बाजार आयोग (एफएमसी) को शामिल करने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications