रिटर्न फाइल नहीं करने वालों से सरकार ने वसूले 26500 करोड़
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने टैक्स को लेकर काफी सतर्कता दिखाई है। सरकार ने लगातार लोगों को टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया है। इसी का नतीजा है कि इस साल 1.7 करोड़ ऐसे लोगों ने भी टैक्स भरा जो टैक्स जमा करने के लिए उत्तरदायी होने के बावजूद टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करते थे। आयकर विभाग ने ऐसे लोगों ने दिसंबर 2017 तक 26600 करोड़ रुपए का राजस्व वसूला है। संसद में एक लिखित सवाल के जवाब में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि आयकर विभाग ने टीडीएस और बाहरी ऐजेंसियों द्वारा जुटाए गए आंकड़ों को मिलाकर ऐसे लोगों की पहचान की, जो टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करते थे।

सदन में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 2 लाख रुपए से अधिक के लेन-देन के लिए पैन नंबर बताना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने ये न केवल लेन-देन के लिए ब्लकि संपत्ति, शेयर, बांड, बीमा और विदेश यात्राओं के लिए भी पैन का अनिवार्य किया गया है और इसी अनिवार्यता की वजह से सरकार को ऐसे लोगों की पहचान करने में और उनसे टैक्स वसूलने में आसानी हुई है। सरकार ने इसी वजह से अतिरिक्त टैक्स हासिल किया है।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने इसी की मदद से ऐसे 35 लाख लोगों की पहचना की जिनपर टैक्स उत्तरदायित्व बनता था, लेकिन वो रिटर्न फाइल नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग का लक्ष्य इस चालू वित्तीय वर्ष के आखिरी अंत 1.25 करोड़ नए टैक्स धारकों को जोड़ने का है, जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी।












Click it and Unblock the Notifications