डूबते बैंकों को आपके पैसों से बचाएगी सरकार,जानें बैंक में रखा आपका पैसा कितना सुरक्षित

नई दिल्ली। हम सब अपनी सेविंग, अपनी जमा-पूंजी, अपनी कमाई बैंक में जमा कर ये सोचते हैं कि हमारा पैसा पूरी तरह सुरक्षित हैं और जब जरूरत होगी तब हम उन पैसों का निकाल सकते हैं, लेकिन आने वाले शीतकालिन सत्र में मोदी सरकार एक ऐसा बिल लाने जा रही है, जिसके बाद बैंक में रखे आपके पैसों से सरकार दिवालिया और डूबने की कगार पर पहुंच चुके बैंकों को बचाने में करेगी। सरकार डूबते बैंकों को बचाने के लिए फाइनेंशियल रेज्युलेशन ऐंड डिपॉजिट इंश्योरेंस बिल-2017 (एफआरडीआई) पेश करने जा रही है। इस बिल को लेकर कई अफवाहें भी फैल रही है। लोगों के इसी डर को खत्म करने के लिए वित्त मंत्री ने इस बिल पर सफाई दी।

 कितना सुरक्षित है आपका पैसा

कितना सुरक्षित है आपका पैसा

सरकार आपके पैसों का इस्तेमाल डूबते बैंकों को उबारने में करेगी। इस बिल के पास होने के बाद अगर कोई बैंक डूब रहा है या फिर दिवालिया हो रहा है तो वो आपको पैसों का इस्तेमाल अपने कर्ज चुकाने के लिए कर सकता है । इस बिल के मुताबिक बैंकिंग सेक्टर की मॉनिटरिंग के लिए एक रेज़ोल्यूशन कॉर्पोरेशन का प्रस्ताव भी दिया गया है जो डूबते बैंक के खाताधारकों के पैसे की इंश्योरेंस के मापदंड को तय करेगा।

 आपके पैसों का करेंगे इस्तेमाल

आपके पैसों का करेंगे इस्तेमाल

इस बिल के उस प्रस्ताव को लेकर आपत्ति जताई जा रही है, जिसमें कहा गया है कि आपके खाते में जमा पैसों का इस्तेमाल बैंक को कर्ज चुकाने में किया जा सकता है। इस बिल के बाद अब तक चलता आ रहा है डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन भी खत्म हो जाएगा।

 क्या है डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट कॉर्पोरेशन

क्या है डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट कॉर्पोरेशन

डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट कॉर्पोरेशन बैंकों में पैसा जमा करने वाले खाताधारकों को गारंटी देता है। इसके तहत खाताधारकों को 1 लाख रुपये तक लौटाने की गारंटी मिली है। यानी अगर आपके खाते में 5 लाख रुपए है और बैंक दिवालिया होने पर आपके 1 लाख रुपए सुरक्षित रहेंगे, जिसे बैंक वापस करेगी। यानी जब कोई बैंक दिवालिया हो जाता है तो भी इस स्थ‍िति में उसे खाताधारक के 1 लाख रुपये तक की राशि देनी होगी।

 क्या है फाइनेंशियल रेजोल्यूशन एंड डिपॉजिट इंश्योरेंस बिल

क्या है फाइनेंशियल रेजोल्यूशन एंड डिपॉजिट इंश्योरेंस बिल

फाइनेंशियल रेजोल्यूशन एंड डिपॉजिट इंश्योरेंस बिल के मुताबिक बैंकों और वित्तीय संस्थानों के दिवालिया होने की स्थिति से निपटने सरकार ये कानून ला रही है। इस कानून के मुताबिक दिवालिया होने की स्थिति में बैंक या वित्तीय संस्था अप ने यहां रखे आपके पैसों का इस्तेमाल कर लेगी। हालांकि आपके पैसे के बदले में वो आपको शेयर्स व अन्य प्रतिभूति दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+