मोदी सरकार फिर से कर सकती हैं GST की दरें काम, जिनसे होगा महिलाओं को फायदा
मोदी सरकार अब जीएसटी में कटौती कर के महिलाओं का दिल जीतने की कोशिश कर रही है। जीएसटी समीक्षा के अगले दौर में मोदी सरकार कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों पर जीएसटी दर घटाएगी।

नई दिल्ली। मोदी सरकार अब जीएसटी में कटौती कर के महिलाओं का दिल जीतने की कोशिश कर रही है। जीएसटी समीक्षा के अगले दौर में मोदी सरकार कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों पर जीएसटी दर घटाएगी। अगले दौर में वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर जैसे कंज्यूमर गुड्स पर जीएसटी रेट में कटौती की जा सकती है। अभी इन सभी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी लगता है। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार अगर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स पर टैक्स कम कर दिया जाएगा तो इससे इन प्रोडक्ट्स की खरीददारी बढ़ेगी। मौजूदा समय में इस सेक्टर में टैक्स अधिक लगने की वजह से मंदी है, जिसे लेकर काफी शिकायतें भी आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि मोदी सरकार के इस अहम कदम के पीछे दूसरा मकसद होगा महिलाओं को खुश करना। यही कारण है कि सरकार महिलाओं को सहूलियतें देना चाहती है और टैक्स घटाना चाहती है। सरकारी अधिकारी ने यह भी कहा कि होटल और रेस्तरां में खाने पर लगने वाला जीएसटी घटाने का एक कारण महिलाओं को खुश करना भी था। सरकार महिलाओं को खाना बनाने से कुछ हद तक राहत देना चाहती है। यह माना जाता है कि डिश वॉशर्स और वॉशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट से महिलाओं का काम हल्का करते हैं, ताकि उन्हें खुद के लिए भी कुछ वक्त मिल सके।
माना जा रहा है कि कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर जीएसटी घटाने से देश में इनके निर्माण को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि दक्षिण कोरिया और अन्य देशों से होने वाले आयात से हमारी निर्भरता घटेगी। यूं तो कई कंज्यूमर गुड्स को 12 और 18 फीसदी जीएसटी के स्लैब में लाया भी जा चुका है, लेकिन आने वाले दौर की समीक्षा में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की दरों में कटौती हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications