सरकार ने टैक्सपेयर्स को फिर दी राहत, 10 जनवरी हुई ITR फाइल करने की अंतिम तारीख

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच भारत सरकार ने एक बार फिर टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत दी है। बुधवार यानी 30 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने व्यक्तिगत आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 10 जनवरी, 2021 तक कर दिया है। बता दें कि इससे पहले आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2020 थी, लेकिन अब सरकार ने इसे 10 जनवरी तक बढ़ा दिया है।

Recommended Video

    Income Tax Return File करने की Deadline बढ़ी, जानें कब तक ? | वनइंडिया हिंदी
    Government given relief to taxpayers last date for filing ITR is 10 January 2021

    बुधवार को जारी एक लिखित घोषणा पत्र में केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बताया कि कंपनियों के लिए वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख को भी 15 दिनों के लिए बढ़ाकर 15 फरवरी, 2021 तक कर दिया गया है। सरकार के फैसले के बाद आयकर विभाग ने देश के टैक्स पेयर्स से अपील की है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना रिटर्न दाखिल करें ताकि किसी भी परेशानी की सामना ना करना पड़े। इस बीच आयकर विभाग ने ट्वीट कर बताया कि आकलन वर्ष 2020-21 के लिए 29 दिसंबर तक 4.54 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं।

    नियत तारीख ही अंतिम तिथि नहीं होती है
    लोगों में आम तौर पर यह धारणा होती है कि नियत तारीख ही अंतिम तिथि होती है। जिसके आगे आप अपना आईटीआर जमा नहीं कर सकते हैं, जोकि सही नहीं है। आईटीआर फाइलिंग के लिए प्रासंगिक दो तिथियां होती हैं। एक नियत तारीख और दूसरी आखिरी तारीख। यदि आप नियत तारीख तक अपना आईटीआर जमा नहीं कर पाते हैं, तो भी आप अंतिम तिथि तक इसे दर्ज कर सकते हैं। आकलन वर्ष 2020-2021 के लिए आईटीआर जमा करने की नियत तारीख 31 जुलाई 2020 थी जिसे 10 जनवरी 2021 तक विस्तारित किया गया है। हालांकि अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 है।

    यह भी पढ़ें: मेरठ: ज्वेलर पवन जैन के घर और प्रतिष्ठान पर इनकम टैक्स की रेड, 50 से अधिक अफसर देख उड़े व्यापारियों के होश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+