मेरठ: ज्वेलर पवन जैन के घर और प्रतिष्ठान पर इनकम टैक्स की रेड, 50 से अधिक अफसर देख उड़े व्यापारियों के होश

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार की सुबह इनकम टैक्स की टीम ने सदर थाना क्षेत्र स्थित पवन कुमार जैन ज्वेलर्स के बंगले और प्रतिष्ठानों पर रेड मार दी। इस दौरान मौके पर पहुंचे व्यापारी नेताओं ने इनकम टैक्स की टीम का विरोध किया, लेकिन किसी की एक न चली। दोपहर बाद तक ज्वेलर के प्रतिष्ठानों और बंगले पर इनकम टैक्स की जांच जारी रही। उधर, दिन निकले बाजार में दो दर्जन से अधिक गाड़ियों और 50 से अधिक आयकर कर्मचारियों को देख व्यापारियों के होश उड़े रहे। दहशत में कई व्यापारियों ने अपने शोरूम भी नहीं खोले। दोपहर बाद तक आयकर विभाग के अधिकारी पवन जैन के बंगले और प्रतिष्ठानों पर जांच में जुटे रहे।

income tax department raid on jeweller pawan jain home and office in meerut

शहर के बड़े ज्वेलर और बिल्डर हैं पवन कुमार जैन

बता दें कि वेस्ट एंड रोड निवासी पवन कुमार जैन शहर के बड़े ज्वेलर और बिल्डर हैं। पवन जैन के सदर सर्राफा बाजार में तीन शोरूम हैं। बताया जाता है गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे पवन और उनका परिवार अपने मुख्य शोरूम के रिनोवेशन के बाद हवन करा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली और कानपुर से आई आयकर विभाग की टीम ने एक साथ पवन के तीनों प्रतिष्ठानों और बंगले पर रेड की। इस दौरान टीम के साथ मौजूद गाजियाबाद पुलिस ने सभी के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए।इसी के साथ पवन के बंगले और शोरूम के अंदर रखे रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए।

आयकर अधिकारियों ने दिखाया आर्डर

मामले की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेता अजय गुप्ता और विजय आनंद सहित कुछ व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारी नेताओं ने टीम का विरोध करते हुए हंगामे की कोशिश की, लेकिन टीम में शामिल अधिकारियों ने अपने पास मौजूद आर्डर दिखाते हुए व्यापारी नेताओं को वापस भेज दिया। बाजार में दो दर्जन से अधिक गाड़ियों और 50 से अधिक आयकर कर्मचारियों को देख व्यापारियों के होश उड़े रहे। दहशत में कई व्यापारियों ने अपने शोरूम भी नहीं खोले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+