गूगल पर भी छाया होली का खुमार, जारी किया रंगीला डूडल
नई दिल्ली। आज चारों ओर अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं, नीले-पीले-काले रंगों से लोगों के चेहरे पुते हुए हैं, हर तरफ मस्ती का शोर है ऐसे में भला सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल बाबा इस मदहोशी से कैसे दूर रह सकते हैं इसलिए उसने आज लोगों के लिए रंगीला डूडल जारी किया है।
रंगीला डूडल वाकई में रंग-रसिया ही है, सातों कलर से सराबोर डूडल वाकई में किसी का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर ले। गूगल के इस डूडल में हरे, लाल, पीले, नारंगी और नीले रंगों के बीच सफेद रंग से गूगल लिखा हुआ नजर आ रहा है। यह सभी रंग फुहार के रूप में छूटते हुए दिख रहे हैं।
होली पर गूगल का रंगरंगीला डूडल
यही नहीं गूगल के इस डूडल पर क्लिक करते ही होली से जुड़े पेज, और उससे संबंधित जानकारियों वाले पेज खुल रहे हैं। यह पांचवी वार है जब गूगल ने होली पर डूडल बनाया है। इससे पहले गूगल 2001, 2010, 2011 और 2014 में भी डूडल के माध्यम से होली का जश्न मना चुका है।
रंगों की चाशनी में नहाया यह खूबसूरत डूडल वाकई में गूगल के यूजर्स के लिए बेहतरीन और बेशकिमती तोहफा है, तो इंतजार किस बात का है, आईये आप भी अपने इस रंगीन डूडल का लुत्फ लीजिये और होली के मजा दोगुना कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
