Gold Offer: मार्केट प्राइस से 1200 रु सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका, जानिए क्या है मोदी सरकार की गोल्ड स्कीम
Gold Offer: मार्केट प्राइस से 1200 रु सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका, जानिए क्या है मोदी सरकार की गोल्ड स्कीम
नई दिल्ली। लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद सर्राफा बाजार में रौनक लौट आई है। सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। वहीं वेडिंग सीजन के कारण सोने की डिमांड बढ़ी है, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ता दिख रहा है। गुरुवार को सोने की कीमत रिकॉर्डस्तर के करीब पहुंच गई। 11 जून 2020 को सोने की कीमत 47430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गोल्ड के फ्यूचर रेट में भी बड़ी तेजी देखने को मिली रही है। ऐसे में अगर आप गोल्ड की बढ़ी कीमत को देखकर सोना खरीदने का प्लान टाल रहे हैं तो हम आपको ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जहां आप मार्केट प्राइस से करीब 1200 रुपए कम कीमत पर सोना खरीद सकते हैं। ये गोल्ड पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि केंद्र सरकार इस स्कीम का संचालन करती है। हम बात कर रहे हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की।

मार्केट से सस्ता सोना
सर्राफा बाजार में जहां सोने की कीमत आसमान छूती जा रही है तो वहीं आपके पास सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका है। मोदी सरकार की गोल्ड बॉन्ड स्कीम के जरिए आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए आपको 47430 रुपए खर्च करने होंगे, लेकिन मोदी सरकार की इस गोल्ड स्कीम में आप 10 ग्राम सोना 46770 रुपए में खरीद सकते हैं। यानी मार्केट वैल्यू से गोल्ड बॉन्ड की कीमत 660 रुपए तक कम है।

सोना खरीदने पर मिलती है 500 रू तक की छूट
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2020-21 की तीसरा फेज 8 जून को शुरू हुआ था और आज 12 जून को थर्ड फेज खत्म होने जा रहा है। इस गोल्ड स्कीम के तहत सरकार द्वारा सोने का भाव पहले से तय कर दिए जाते हैं। थर्ड फेज के लिए सोने की कीमत 4677 रुपए प्रति ग्राम तय की गई है। इसके साथ ही सरकार गोल्ड बॉन्ड खरीदने पर आपको छूट भी देोती है। अगर आप गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करते और डिजिटल भुगतान करते हैं तो आपको 50 रुपए प्रति ग्राम से लेकर 500 रुपए प्रति 10 ग्राम की छूट देने का फैसला किया है। अगर इस छूट को जोड़ दिया जाए तो आप सॉवरेन गोल्ड स्कीम में निवेशकों को मार्केट वैल्यू से कम कीमत चुकाने होंगे। इस छूट को गोल्ड बॉन्ड के रेट के अंतर से जोड़ दिया जाए तो ये करीब 1160 रुपए का होता है। यानी आपके पास आज मार्केट कीमत से 1160 रुपए सस्ता सोना खरीदने का मौका है।

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
इस योजना की शुरुआत साल नवंबर 2015 में हुई थी। इस स्कीम के जरिए लोगों को गोल्ड की फिजिकल मांग को कम कर डिजिटल गोल्ड को बढ़ावा देने कीा कोशिश की गई। लोगों को प्रोत्साहित करने की कोशिश की गई कि वो घर में सोना खरीदकर रखने के बजाए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर ब्याज के साथ-साथ टैक्स में भी बचा सकते हैं।आप बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पोस्ट ऑफिस,एनएसई, बीएसई के जरिए गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। आप इन जगहों से गोल्ड बॉन्ड स्कीम की खरीदारी कर सकते हैं। इस गोल्ड बॉन्ड में निवेश की अवधि 8 साल होती है, लेकिन आप 5 साल के बाद भी अपने पैसे निकाल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications