SBI ने बल्क डिपॉजिट पर बढ़ाईं ब्याज दरें, 0.05 से 1.40 फीसदी की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को खुशखबरी देते हुए ब्याज दरों में 0.05 फीसदी से लेकर 1.40 फीसदी की बढ़ोतरी की है। लेकिन आपको बता दें कि इस ब्याज बढ़ोतरी का फायदा सिर्फ बल्क डिपॉजिट करने पर होगा। एसबीआई ने बल्क डिपॉजिट पर ब्याद दरों को 0.05 फीसदी से लेकर 1.40 फीसदी बढ़ा दिया है। नई दरें सोमवार से लागू कर दी गई हैं।

एसबीआई ने बढ़ाई ब्याज दरें

एसबीआई ने बढ़ाई ब्याज दरें

एसबीआई ने एसबीआई ने बल्क डिपॉजिट पर ब्याज दरों को 0.50 फीसदी से 1.40 फीसदी तक बढ़ा दिया है। ये नई दरें सोमवार से लागू कर दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले एसबीआई ने नवंबर 2017 में भी बल्क डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई थी।

 क्या है बल्क डिपॉजिट

क्या है बल्क डिपॉजिट

आपको बता दें कि बैंक में एक साथ 1 करोड़ या फिर उससे अधिक रुपए एक साथ डिपॉजिट करने पर उसे बल्क डिपॉजिट कहा जाता है। बल्क डिपॉजिट पर बैंक हमेशा से ज्यादा फायदा देती आ रही है और समय-समय पर उसपर ब्याज दरें भी बढ़ाई गई है। एक बार फिर से लोगों को कैश बैंक में जमा कराने के लिए आकर्षित करने के इरादे से बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इसे लेकर एसबीआई के एमडी पीके गुप्ता ने कहा कि पहले बल्क डिपॉजिट रेट काफी कम थे। बल्क डिपॉजिट रेट को रिटेल डिपॉजिट रेट के साथ जोड़ा गया है।

 घटाया होम लोन रेट

घटाया होम लोन रेट

आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी में ही भारतीय स्टेट बैंक ने बेस रेट और बीपीएलआर में 0.30-0.30 प्रतिशत की कटौती की थी। एसबीआई ने आधार दर 8.95 फीसदी से घटाकर 8.65 फीसदी और बीपीएलआर 13.70 फीसदी से घटाकर 13.40 प्रतिशत कर दिया। इससे होम लेन लेने वालों को बड़ा फायदा हुआ। देश के करीब 80 लाख होम लोन लेने वाले लोगों को एसबीआई की इस सौगात का फायदा पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+