अब Facebook और Twitter से करें गैस सिलेंडर बुक, जानें तरीका

नई दिल्ली। आज के वक्त में सोशल मीडिया का रोल काफी प्रभावशाली हो गया है। लोग अपने पल पल की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते है। देश की छोटी से बड़ी खबरें सोशल मीडिया पर मिल जाती है। ऐसे में अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अब आपकी रोडमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए एलपीजी सर्विस देने वाली कंपनी ने नई सेवा शुरू की है। अब आप सोशल मीडिया के जरिए ही अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

 फेसबुक-ट्विटर से करें गैस सिलेंडर बुक

फेसबुक-ट्विटर से करें गैस सिलेंडर बुक

अब आप फेसबुक और ट्विटर के जरिए अपने लिए LPG सिलेंडर की बुक‍िंग कर सकते हैं। इससे समय के साथ-साथ आपको बुकिंग में भी काफी आसानी होगी। आपको बता दें ये सुविधा फिलहाल इंडेन गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मिल रही है। इंडेन गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता अब फेसबुक और ट्विटर के जरिए मिनटों में अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

 फेसबुक से करें गैस सिलेंडर की बुकिंग

फेसबुक से करें गैस सिलेंडर की बुकिंग

अगर आप फेसबुक के जरिए गैस सिलेंडर की बुकिंग करना चाहते हैं तो आपको इंडेन गैस के फेसबुक पेज पर जाना होगा। https://www.facebook.com/IndianOilCorpLimited/ पर जाने के बाद आपको BOOK NOW पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। इस पेज में आपको अपनी पूरी जानकारी, जैसे उपभोक्ता का नाम, उपभोक्ता संख्या आदि भरना होगा। जानकारी भरने के बाद सब्मिट करना होगा। ऐसा करते ही आपका गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा।

ट्विटर से गैस बुकिंग

ट्विटर से गैस बुकिंग

आप अगर ट्विटर के जरिए गैंस सिलेंडर की बुकिंग करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने टि्वटर हैंडल को रजिस्टर करना होगा। ऐसा करते ही आपको एक ट्वीट करना होगा। इस ट्वीट में आपको अपना जानकारी देनी होगा और फिर आपका ट्विटर हैंडल रजिस्टर हो जाएगा। फिर आप @indanerefill#refill ट्वीट कर अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं। दूसरी बार से आपको खुद को रजिस्टर्ड करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+