Must Know: अब राशन की दुकान पर बनवा सकेंगे पैन कार्ड और पासपोर्ट, बिल भुगतान की भी सुविधा
Must Know: अब राशन की दुकान पर बनवा सकेंगे पैन कार्ड और पासपोर्ट, बिल भुगतान की भी सुविधा
नई दिल्ली, 21 सितंबर। केंद्र सरकार ने बड़ी पहल के तहत राशन की दुकानों को ई गवर्नेंस सर्विस से जोड़ने की कोशिश की है, जिसके तहत लोगों को उचित दर दुकान डीलरों के पास अब पासपोर्ट और पैन कार्ड का आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। सरकार की इस कोशिश से न केवल राशन की दुकानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि लोगों को पासपोरट और पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे।

सरकार का बड़ा कदम
सरकार लोगों के लिए जल्द ही इस सुविधाजनक कदम को उठाने जा रही है, जिसके तहत लोगों को अपने घर के पड़ोस की उचित दर की दुकान या राशन की दुकानों पर कॉमन सर्विस सेंटर्स की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उपभोक्ता मामलों, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय क अंतर्गत आने वाले खाद्य व सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ई गवर्नेंस सर्विस स जोड़ा जा रहा है। यानी आपको राशन की दुकान पर उचित मूल्य पर चावल-चीनी जैसे खाद्य प्रदार्थों के अलावा पैन कार्ड और पासपोर्ट के आवेदन की सुविधा मिलेगी। आप आसानी से यही पर अपने बिल, जैस बिजली-पानी आदि का भुगतान कर सकेंगे।
हालांकि डीलर्स अपने सेंटर पर सीएमसी की सुविधा रखना चाहता है कि नहीं ये उसकी स्वेच्छा पर निर्भर होगा। कहा जा रहा है कि उचित मूल्य की राशन की दुकानों पर लोगों को पैन कार्ड, पासपोर्ट जैसे आवेदनों के अलावा चुनाव आयोग से जुड़ी सेवाएं भी मिलेगी। आगामी विधानसभा चुनावों में इसका बड़े स्तर पर इस्तेमाल हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications