नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, छुट्टी से जुड़े इस नियम में बदलाव कर सकती है सरकार

नई दिल्ली। साल 2020 में पुरुष कर्मचारियों को मोदी सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। श्रम मंत्रालय की कोशिश है कि पैटरनिटी लीव को लेकर एक पॉलिसी तैयारी की जाए जिससे पुरुष कर्मचारियों को इसका लाभ मिले। अगर ऐसा हुआ तो प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले पुरुष कर्मचारियों को भी पितृत्व अवकाश मिल सकेगा। सूत्रों के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के साथ इंडस्ट्री से भी इस मसले पर चर्चा हुई है। इस दिशा में चर्चा के बाद आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Recommended Video

    Private Sector में भी मिलेगी Paternity Leave, Modi Government ले सकती है ये फैसला | वनइंडिया हिंदी
    पैटरनिटी लीव को लेकर पॉलिसी बनाने की तैयारी

    पैटरनिटी लीव को लेकर पॉलिसी बनाने की तैयारी

    निजी सेक्टर में पैटरनिटी लीव के प्रावधान को लेकर समय-समय पर मांग उठती रही है। अब श्रम मंत्रालय इसे कानून का रूप देने पर विचार कर रहा है। साथ ही पैटरनिटी लीव की अवधि को भी 15 दिन से अधिक करने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र इस अवधि के बढ़ाए जाने पर कहते हैं कि कुल वर्कफोर्स में पुरुष कर्मचारियों की संख्या करीब 70 फीसदी है, ऐसे में लीव को अधिक से अधिक एक महीना किया जा सकता है।

    पैटरनिटी लीव की अवधि को भी बढ़ाने पर चर्चा

    पैटरनिटी लीव की अवधि को भी बढ़ाने पर चर्चा

    आने वाले दिनों में कंसल्टेशन की प्रक्रिया को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए इंटस्ट्री और अलग-अलग यूनियनों की भी बैठक होगी और इस पर चर्चा होगी। हमारे देश में पैटरनिटी लीव को लेकर कोई नेशनल पॉलिसी नहीं है। केवल केंद्रीय कर्मचारियों को ही 15 दिन की पैटरनिटी लीव देने का प्रावधान है। हालांकि, कुछ प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां पुरुष कर्मचारियों को 15 दिन या इससे कम की पैटरनिटी लीव देती हैं। लेकिन कोई पॉलिसी ना होने के कारण अधिकांश कंपनियां ऐसा नहीं करती हैं।

    पॉलिसी पर चर्चा लेकिन अंतिम फैसला नहीं लिया गया

    पॉलिसी पर चर्चा लेकिन अंतिम फैसला नहीं लिया गया

    इस लीव को मैटरनिटी लीव के बराबर यानी 26 हफ्ते नहीं किया जा सकता है। सरकार इस बात को लेकर तैयारी कर रही है कि पुरुष और महिला कर्मचारियों के बीच छुट्टियों के अंतर को कम किया जाए ताकि प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां महिला कर्मचारियों की भर्ती लेकर प्रोत्साहित हों। हालांकि, निजी सेक्टर की कंपनियों और इंडस्ट्री के रुख पर इसके बारे में बहुत कुछ निर्भर करेगा। अगर इनके बीच सामन्जस्य स्थापित हुआ तो एक पॉलिसी के तहत पुरुष कर्मचारियों को भी पैटरनिटी लीव मिल सकेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+