Airtel यूजर्स के लिए बड़ा धमाका, FREE में मिलेगा 6GB डेटा, बंद किया 2,398 रु वाला लॉग टर्म प्लान

Airtel का बड़ा धमाका, FREE में मिलेगा 6GB तक डेटा, बंद किया 2,398 रु वाला लॉग टर्म प्लान

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरह भारती एयरटेल ने भी अपने एक प्लान को बंद कर दिया है। एयरटेल ने अपने लॉग टर्म प्लान 2398 रुपए वाले रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 1.5 जीबी डेटा का ऑफर मिल रहा था, लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान को बंद कर दिया है। जहां एयरटेल ने एक प्लान को बंद किया तो वहीं यूजर्स के सामने एक धमाकेदार प्लान पेश भी किया है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए प्रीपेड यूज़र्स के लिए 6 जीबी तक हाई स्पीड डेटा एक्सेस की पेशकश के लिए मुफ्त डेटा कूपन लॉन्च किया है।

 एयरटेल का फ्री डेटा प्लान

एयरटेल का फ्री डेटा प्लान

एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लान पेश किया है। एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए फ्री 6जीबी डेटा प्लान का ऑफर पेश किया है। नए डेटा प्लान का नाम 'फ्री डेटा कूपन्स' रखा गया गया है, जिसमें यूजर्स को 6GB तक फ्री डेटा मिल सकता है। ये ऑफर आपको सिर्फ एयरटेल थैक्स ऐप के जरिए मिलेगा। ये ऑफर कंपनी कुछ खास यूजर्स के लिए लॉन्च किया हैं।

 कैसे मिलेगा 6GB फ्री डेटा

कैसे मिलेगा 6GB फ्री डेटा

एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए फ्री डेटा कूपन्स पेश किया है, जिसके तहत कुछ खास यूजर्स को फ्री 6जीबी डेटा का ऑफर मिल रहा है। कंपनी ने इस प्लान के तहत खास यूजर्स को 6जीबी फ्री डेटा का बेनिफिट्स देने की तैयारी की है। अगर आप एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए 219 रुपए या उससे अधिक का अनलिमिटेड प्लान रिचार्ज करते हैं तो ही आप इस प्लान को दे सकते हैं। एयरटेल के मुताबिक इस प्लान को कुछ प्री-सेलेक्टेड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। जो भी एयरटेल यूजर्स इस कूपन को जीतता है उसे कंपनी की ओर से SMS भेजकर जानकारी दी जाएगी।

 क्या है इस प्लान की खास बातें

क्या है इस प्लान की खास बातें

अगर आप 219 रु, 249 रु, 279 रु, 298 रु, 349 रु और 398 रु वाला प्लान रिचार्ज करवाते हैं तो आपको 1जीबी डेटा के दो कूपन मिलेंगे, जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। वहीं अगर 399 रु, 449 रु और 558 रु वाले प्लान रिचार्ज करवाते हैं तो 1 जीबी वाले 4 कूपन मिलेंगे, जिसमें प्रत्येक की वैधता 56 दिनों की होगी। वहीं अगर आप 598 रु और 698 रु वाले प्लान रिचार्ज करेंगे तो 1GB के 6 कूप मिलेंगे, जिसकी वैधता 84 दिनों की होगी।

आपको बता दें कि एयरटेल की ओर से फ्री में मिलने वाला 6GB डेटा कॉम्प्लीमेंट्री होगा। यानी आपको इसके पैसे नहीं देने होंगे। एयरटेल के यूजर्स को ये डेटा कूपन्स के जरिए मिलेगा। इस डेटा की वैधता 84 दिनों तक की होगी। कूपन जीतने वाले यूजर्स माई एयरटेल ऐप के माई कूपन सेक्शन में जाकर इसे क्लेम कर सकते हैं।

कंपनी ने बंद किया 2398 रुपए वाला प्लान

कंपनी ने बंद किया 2398 रुपए वाला प्लान

एयरटेल ने अपने लॉग टर्म 2398 रुपए वाले प्लान को बंद कर दिया है। इस प्लान के बंद होने के बाद एयरटेल के पास लॉग टर्म प्लान में सिर्फ 2498 रुपए वाला सिर्फ एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान बचा है। कंपनी ने 2398 रुपए वाले प्लान को पिछले साल दिसंबर में ही पेश किया था, लेकिन अब इसे साइट कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+