7 साल बाद बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों का ये भत्ता, सरकार ने की दोगुनी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के कैंटीन भत्ते को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। क रीब 7 साल बाद केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को पहले से दोगुना कैंटीन भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही यह भी तय किया गया है कि जब भी महंगाई भत्ता की वृद्धि 50 फीसदी तक होगी तो कैंटीन भत्ता में भी 25 फीसदी की वृद्धि की जाएगी।

 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दोगुने की बढ़ोतरी कर दी हैय़ ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2017 से लागू मानी जाएगी। अब कर्मचारियों को 750-1050 रुपए कैंटीन भत्ता हर महीने मिलेगा। सात ही साथ में ये भी कहा गया है जब भी महंगाई भत्ते में वृद्धि 50 फीसदी तक होगी कैंटीन भत्ते में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी।

 ईएसआई दर में कटौती

ईएसआई दर में कटौती

केंद्र सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) के स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम में अंशदान में कटौती की है। मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ईएसआई के स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम में नियोक्ता और कर्मचारियों के कुल अंशदान को 6.5 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत करने का फैसला किया है। नई दर 1 जुलाई से लागू हो जाएगी। इस फैसले से कर्मचारियों को कैसे लाभ पहुंचेगा इसे जानना भी जरूरी है। वहीं नियोक्ताओं के लिए ये फैसला कितना लाभकर है इसे जानने के लिए कुछ आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

 ईएसआई कर्मचारियों को मिलेगी राहत

ईएसआई कर्मचारियों को मिलेगी राहत

कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के मकसद से सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआइ) अधिनियम के तहत शेयर की दर को 6.5 से घटाकर 4 फीसद करने का फैसला किया है। इससे नियोक्ताओं का शेयर 4.75 से घटकर 3.25, जबकि कर्मचारियों का 1.75 से घटकर मात्र 0.75 फीसद रह जाएगा। इससे 3.6 करोड़ कर्मचारियों तथा 12.85 लाख नियोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा। इससे कंपनियों को सालाना 5,000 करोड़ रुपए की राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+