Sovereign Gold Bond: 30 अगस्त से SBI दे रहा है सस्ता सोना खरीदने का मौका, मिल रही है छूट, यहां चेक करें डीटेल

Sovereign Gold Bond: 30 अगस्त से SBI दे रहा है सस्ता सोना खरीदने का मौका, मिल रही है छूट, यहां चेक करें डीटेल्स

नई दिल्ली। Sovereign Gold Bond. अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने में निवेश करने वाले लोगों के लिए 30 अगस्त से एक बार फिर से सॉवरेन गोल्ड बॉल्ड स्कीम पेश होने जा रहा है। आप भी सोमवार 30 अगस्त से गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। भारत सरकार की गोल्ड बॉन्ड स्कीम की नई सीरीज सोमवार से शुरू हो रही है। आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जरिए भी गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। SBI से गोल्ड बॉन्ड खरीदने और ऑनलाइन पेमेंट करेंगे तो आपको 500 रुपए की छूट मिलेगी।

30 अगस्त से खरीदने सस्ता सोना

30 अगस्त से खरीदने सस्ता सोना

30 अगस्त से एक बार फिर से सरकार सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं कि 30 अगस्त से शुरू हो रही सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नई सीरीज का फायदा उठाएं। आरबीआई ने इस सीरीज के लिए गोल्ड बॉन्ड का बेस प्राइस 4732 रुपए प्रति ग्राम निर्धारित किया है। अगर आप गोल्ड बॉन्ड की ऑनलाइन खरीदारी करते हैं और डिजटल पमेंट करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट मिलती है। यानी ऑनलाइन पेमेंट करने पर आपको 1 ग्राम सोना 4682 रुपए प्रति ग्राम में मिलेगा।

3 सितंबर तक उठा सकते हैं लाभ, SBI दे रहा है ऑफर

3 सितंबर तक उठा सकते हैं लाभ, SBI दे रहा है ऑफर

30 अगस्त से शुरू होने वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 3 सितंबर तक चलेगा। आप अगर गोल्ड बॉन्ड SBI से खरीदते हैं तो आपको प्रति ग्राम सोन की खरीद पर 50 रुप की छूट भी मिलती है, यानी 10 ग्राम गोल्ड खरीदने पर आपको 500 रुपए का छूट मिलेगा। SBI ने ट्वीट कर बताया है कि आप कैसे गोल्ड बॉन्ड की ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। इसके लिए आपको SBI नेट बैंकिंग अकाउंट पर लॉग इन करना होगा।
फिर ई-सर्विसेज पर क्लिक कर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को सलेक्ट करें। फिर पेमेंट को पूरा करें, आपको डिटेल आपन ईमेल पर भेज दी जाएगी।

कहां से खरीदें गोल्ड बॉन्ड

कहां से खरीदें गोल्ड बॉन्ड

SBI के अलावा आप सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, कुछ बड़े डाकघरों, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड , बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड से खरीद सकते हैं। इस गोल्ड बॉन्ड को खरीदने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जैसे आप 1 ग्राम से 4 किलो तक सोना खरीद सकत हैं, जबकि ट्रस्ट और संस्थाएं 20 किलोग्राम तक गोल्ड खरीद सकते हैं। गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए केवाईसी मापदंड को पूरा करना होगा। इस गोल्ड बॉन्ड पर आपको ब्याज के रूप में भी कमाई होती है, इसपर आपको 2.5 फीसदी की दर स ब्याज मिलता है। बॉन्ड की मैच्योरिटी 8 साल की होती है। वहीं इस पर कोई टैक्स देने की जरूरत नहीं होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+