Gold Rate Today: 10% टूटा सोने का भाव, आज चांदी की कीमत में 611 रु की बढ़ोतरी, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव

Gold Rate Today: 10% टूटा सोने का भाव, आज चांदी की कीमत में 611 रु की बढ़ोतरी, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 7 September 2020. सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को हफ्ते के पहले दिन सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। वहीं 1 महीने के भीतर सोना 5500 रुपए तक नीचे लुढ़क गया है। 7 अगस्त से लेकर अब तक सोने की कीमत में 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। मांग की कमी के साथ-साथ निवेशकों के उत्साह में आई कमी के चलते सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है।

 10 फीसदी तक गिरा सोना

10 फीसदी तक गिरा सोना

सोने के भाव ( Gold Rate) में बीते हफ्ते 800 रुपए से अदिक की गिरावट देखने को मिली। सोना तीन कारोबारी दिनों में ही 800 रुपए से अधिक नीचे लुढ़क गया। वहीं एक महीने के आंकड़े पर नजर डाले तो 7 अगस्त से 6 सितंबर के बीच में सोने की कीमत में 5500 रुपए की गिरावट आई। सोना 7 अगस्त को जहां 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं वर्तमान में सोने की कीमत 51065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। यानी सोने की कीमत में करीब 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

 सोने का आज का भाव

सोने का आज का भाव

सोने के आज की कीमत( Gold Rate Today) की बात करें तो सोने की हाजिर भाव में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के बंद भाव 51106 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले सोमवार को सोना 41 रुपए नीचे लुढ़क गया। सोमवार को सोने की कीमत 51065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईआ, जबकि चांदी की कीमत में 611 रुपए की तेजी आई और चांदी 65048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 सोने-चांदी की आज की कीमत

सोने-चांदी की आज की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 51065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 50861 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 46776 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38299 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी की कीमत 64437 रुपए से बढ़कर 65048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+