दिवाली से पहले रॉकेट की रफ्तार से बढ़ने लगे सोने के दाम, 10 ग्राम गोल्ड खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 57000 रु

Gold Rate: दिवाली से पहले रॉकेट की रफ्तार से बढ़ने लगे सोने के दाम, 10 ग्राम गोल्ड खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 57000 रुपए

नई दिल्ली। त्योहारों के शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सोना एक बार फिर से चढ़ने लगे है। मांग में तेजी का असर सोने की कीमत पर देखने को मिलता है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली है। सोना एक ही झटके में 359 रुपए चढ़ गया और सोने की कीमत एक बार फिर से 50 हजार के पार हो गई है। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50359 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोना हुआ फिर से महंगा

सोना हुआ फिर से महंगा

सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली रही है। त्योहारों के सीजन में सोने की डिमांड बढ़ने के सात ही कीमत में उछाल आने लगा है। सोने के दाम में एक ही झटके में 359 रुपए की बपंर बढ़ोतरी हो गई है और सोना चढ़कर 50359 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगर इस कीमत के साथ जीएसटी और मुनाफे को जो़ड़े तो कीमत और बड़ी होती जा रही है।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने की कीमत

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50302 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50101 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46077 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37727 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 56338 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 कीमत बढ़ी, लेकिन फिर भी सस्ता है सोना

कीमत बढ़ी, लेकिन फिर भी सस्ता है सोना

सोने की कीतम में तेजी तो लौट रही है, लेकिन सोने के दाम फिर भी अपने उच्चतम स्तर से नीचे ही है। सोना अगस्त 2020 में 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जो सोने की ऑल टाइम हाई वैल्यू है। इस कीमत से सोने के आज की कीमत की तुलना करें तो सोना तकरीबन 5892 हजार रुपए सस्ता बिक रहा है। जबकि चांदी की कीमत अब भी अपने ऑल टाइम मूल्य से 20 हजार नीचे है।

Good News: नवरात्रि में केंद्रीय कर्मचारियों की दीवाली, जल्द बैंक खाते में आएंगे DA बढ़ोतरी के पैसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+