Good News: नवरात्रि में केंद्रीय कर्मचारियों की दीवाली, जल्द बैंक खाते में आएंगे DA बढ़ोतरी के पैसे
Good News: नवरात्रि में केंद्रीय कर्मचारियों की दीवाली, जल्द बैंक खाते में आएंगे DA बढ़ोतरी के पैसे
नई दिल्ली। इस नवरात्रि पर केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा मिलने वाला है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिलने वाली है। इस नवरात्रि पर सैलरी में बढ़ो हुई सैलरी क्रेडिट हो सकती है। दरअसल लंबे वक्त से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक 28 सितंबर को होने वाली है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में में कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी को लेकर फैसला हो सकता है।

जल्द मिलेगी खुशखबरी
28 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के अटके हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के फैसले को हरी झंडी मिल सकती है। डीए बढ़ोतरी के साथ-साथ 18 महीने के बकाया डीए की बढ़ोतरी का फैसला कर सकती है। सरकार के इस फैसले का इंतजार लोगों को बेसब्री से हो रही है। अगर सरकार ये तय करती हैं तो कर्मचारियों के खाते में एक साथ डेढ़ लाख रुपए तक मिल सकता है। नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम ने अपनी डिमांड सरकार के सामने रख दी है। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार बकाया डीए के एरियर का भुगतान कर दें।

कितना बढ़ेगा डीए
माना जा रहा है कि इस बार सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। AICPI-IW के जून 2022 के आंकड़ों के साथ गणना करें तो सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर सरकार ये बढ़ोतरी करती हैं तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।

सैलरी में कितनी बढ़ोतरी
अगर न्यूनतम वेतन के हिसाब से सैलरी बढ़ोतरी की गणना करें तो 18000 रुपए की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में 6840 रुपए डीए बढ़कर मिलेगा। ये सालाना बढ़ोतरी होगी, यानी मंथली 720 रुपए की बढ़ोतरी होगी। जबकि जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, यानी कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल के अधिकारियों, जिनकी बेसिक सैलरी 56900 रुपए है, उनकी सैलरी में 38 फीसदी महंगाई भत्ते के हिसाब से अधिकतम बढ़ोतरी 27312 रुपए की होगी।
क्या है Green Job? भारत में एक साल के भीतर इस सेक्टर में मिली 9 लाख नौकरियां












Click it and Unblock the Notifications