Gold Rate on 4th January 2021. हफ्ते के पहले दिन चमका सोना, चांदी की कीमत में आई बड़ी तेजी, जानिए ताजा रेट
Gold-Silver Rate on 4th January 2021. हफ्ते के पहले दिन चमका सोना, चांदी की कीमत में आई बड़ी तेजी, जानिए ताजा रेट
नई दिल्ली। Gold-Silver Price on 4th January 2021. साल 2021 सोने-चांदी के लिए अच्छा साबित होता दिख रहा है। जनवरी में अब तक सोने की कीमत में लगातार तेजी का दौर जारी है। सोने की कीमत में 4 जनवरी को बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल आया। 4 जनवरी को सोने-चांदी के रेट( Gold-Silver Rate) में सुधार देखने को मिला। सोना जहां 627 रुपए महंगा हो गया तो वहीं चांदी की कीमत( Chandi ki kimat) में 1437 रुपए का बड़ा उछाल आया।
Gold-Silver Rate Review: सोने की चमक बरकरार, जानें आने वाले हफ्ते में कैसा रहेगा हाल
सोना हुआ महंगा
4 जनवरी 2021 को सोने की कीमत( Gold Rate) में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ा सुधार देखने को मिली। 4 जनवरी को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में तेजी आई। 10 ग्राम सोने का भाव( Gold Price) 627 रुपए की तेजी के साथ चढ़कर 50925 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत आज 68400 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली।
सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी का भाव
अगर देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए रेट से आपके शहर के भाव में थोड़ा बहुत का अंतर होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वेबसाइट पर देशभर के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट का औसत भाव प्रकाशित किया जाता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित रेट के मुताबिक 4 जनवरी को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50925 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50721 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वले सोने की कीमत 46647 रुपए प्रति 10 ग्रम पर पहुंच गई। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38194 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।
चांदी की कीमत में 1437 रुपए की तेजी
अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो सोमवार को शुद्ध चांदी की कीमत बढ़कर 68400 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया। जबकि आखिरी कारोबरी दिन चांदी 66963 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। सोने-चांदी की कीमत के लिए यह हफ्ता बेहतरीन रहा। इस हफ्ते सोने की कीमत( Gold Rate) की कीमत 50000 रुपए के पार हो गई। वहीं चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई और चांदी 67000 रुपए के करीब पहुंच गया। इस हफ्ते सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई है। दिसंबर 2020 के आखिरी हफ्ते के पहले दिन जो सोना ( Gold) 49572 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच था, वो 1 जनवरी 2021 को 50298 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) जो सोमवार को 68102 रुपए प्रति किलोग्राम था, वो साल 2021 के पहले दिन 66963 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल
Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आन की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपक अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल क मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।
सोने में 28 फीसदी की तेजी
वहीं साल 2020 में सोने ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया। साल 2020 के अगस्त महीने में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी 2020 में सोने की कीमत में अच्छा उछाल देखने को मिला। वैश्विक बाजार में भी सोना करीब 23 फीसदी महंगा हुआ है।