Gold-Silver Rate: सोने की चमक पड़ी फीकी, 4500 रु तक गिरे दाम, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Gold-Silver Rate: सोने की चमक पड़ी फीकी, 4500 रु तक गिरे दाम, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate in India. सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले डेढ़ महीने में सोने की कीमत में 4500 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत 51536 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। सोने की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव के बावजूद खरीदारों की कमी हैं।

 Gold-Silver Rate in India: Gold Price Down by Rs 4500 in last 45 days, Know Silver Rate in India

फेस्टिव सीजन में खरीदारों को आकर्षित करने के लिए डीलर्स खरीदारों को तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं, लेकिन फिर भी खरीदारों को आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं। फेस्टिव सीजन के बावजूद इस साल पिछले साल के मुकाबले सोने के खरीदारों में भारी कमी देखने को मिल रही है तो वहीं डीलर्स छूट के जरिए मांग को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। एक नजर सोने की कीमत पर डाले तो पिछले डेढ़ महीनों में सोने की कीमत में 4500 रुपए की कमी आई है।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में कमी देकने को मिल रही है। सोना 4500 रुपए से नीचे गिर गया है। 7 अगस्त को सोने की कीमत जहां उच्चतम स्तर पर थी तो वहीं सोना अब गिरकर 51536 रुपए के करीब आ चुका है। वहीं 7 अगस्त को सोना 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं डिमांड में कमी के साथ-साथ वैश्विक बाजार में मंदी के कारण सोने की कीमत में मंदी देखने को मिली। हालांकि जानकारों को उम्मीद है कि जल्द ही सोने की कीमत में तेजी आएगी।

 सोने की कीमत में भारी छूट

सोने की कीमत में भारी छूट

मांग को बढ़ाने के लिए डीलर्स ग्राहकों को भारी छूट दे रहे हैं। सोने पर करीब 608 रुपए तक की छूट मिल रही है। वहीं इससे पहले डीलर ग्राहकों को 30 डॉलर प्रति औंस तक की छूट दे रहे थे। भारी छूट मिलने के बावजूद डीलर ग्राहकों को आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं। बाजार एक्सपर्ट्स की माने को आने वाले दिनों में सोने के भाव में तेजी आएगी और दीवाली में सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। दिल्ली के सर्राफा में शुक्रवार को सोने की कीमत 52672 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

 कैसा है चांदी का हाल

कैसा है चांदी का हाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी पिछले डेढ़ महीनों में कमी देखने को मिली है। 7 अगस्त को चांदी की कीमत 77,949 रु प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं शुक्रवार 18 सितंबर को चांदी की कीमत 65905 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.98 फीसदी बढ़कर 27.37 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+